मेनू

Pages

Wednesday, December 12, 2018

Google Adsense: पैसा कमाने की मशीन

पैसा बनाने की मशीन: रिच डैड, पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोस्की द्वारा दी गयी पैसिव इनकम की परिभाषा पर खरा उतरने वाले गूगल एडसेंस के जरिये उस काम से भी पैसे कमाए जा सकते हैं, जिसके लिए आपने काम न किया हो। शर्त केवल इतनी है कि आपको अपने दिमाग और लोगों की रूचि को ध्यान में रखना होगा। गूगल ऐडसेंस(Google Adsense) को यदि पैसा कमाने की मशीन कहा जाये तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। Google Adsense से जुड़े हजारों लाखों लोग इस बात का सबूत हैं। यह आपके लिए पैसा बनाने की एक ऐसी मशीन बन सकता है, जिसकी बदौलत आप सोते और जागते 50, 100 या 150 डॉलर कमा सकते हैं बस निवेश के रूप में आपको अपना समय खर्च करना पड़ेगा। यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगा मगर यह हकीकत है। चाहे आपकी उम्र कुछ भी क्यों न हो, आप अच्छे लेखक हो या न हों, आपके पास अनुभव भी कुछ न हो, मगर आप इससे जुड़ सकते हैं। यही नहीं यह इस्तेमाल में बेहद आसान है। क्या आप इसे तुरंत आजमाने वाले हैं? लेकिन टेक्नोक्रेट्स इसकी सलाह नहीं देते। एडसेंस पर साइन अप करने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आप क्या करने वाले हैं? और उससे भी पहले एडसेंस है क्या?
गूगल एडसेंस क्या है?(What is Google Adsense?): इसका सीधा सा उत्तर है कि यह गूगल द्वारा 2003 में शुरू की गयी एक विज्ञापन सेवा है। जो सभी प्रकार की वेबसाइट और कंटेंट पेज पर विज्ञापन देती है। एडसेंस पर साइन अप करने के साथ ही आप गूगल द्वारा दिए जाने वाले advertise को स्वीकार करने के लिए सौदा करते हैं। इसके तहत आपकी वेबसाइट या कंटेंट पेज पर विजिट करने वाले व्यक्ति जितनी बार एडसेंस द्वारा दिए advertisement पर क्लिक करते हैं, उतनी बार आपके खाते में पैसे जाते हैं। गूगल एडसेंस आपकी वेबसाइट या कंटेंट पेज की विषयवस्तु और उसे विजिट करने वाले की रूचि को देखते हुए आपकी वेबसाइट पर विज्ञापन दिखाने का काम करता है। उदाहरण के लिए यदि आपकी वेबसाइट पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी है तो गूगल आपकी साईट पर जिम, हॉस्पिटल, स्पा, हेल्थ ड्रिंक आदि के विज्ञापन देगा।
Google Adsense पर साइन अप कैसे करें?: गूगल एडसेंस पर साइन अप करना बहुत आसान है। इसमें केवल कुछ मिनट का समय लगता है। सबसे पहले आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म भरना होता है। जिसमें थोड़ी बहुत जानकारी के अलावा आपसे पूछा जाता है कि आपको व्यक्तिगत अकाउंट चाहिए या कंपनी अकाउंट। इसी के आधार पर आपको राशि का भुगतान किया जाता है। यह राशि को आप तक पहुँचाने के तीन तरीके अपनाता है-
  • इलेक्ट्रॉनिक फण्ड ट्रान्सफर (Electronic fund transfer)
  • लोकल करेंसी चेक (Local currency cheque)
  • सिक्योर्ड एक्सप्रेस डिलीवरी
यहाँ यह समझ लेना जरूरी है कि शुरुआत में आपके पास सीपीसी(कॉस्ट पर क्लिक या प्रति क्लिक पर राशि) या सीपीएम (कॉस्ट पर मिले या प्रत्येक हजार बार जब आप विज्ञापन दिखाते हैं) में से किसी एक को चुनने का विकल्प नहीं होता है। साइन अप की प्रक्रिया पूरी करने के बाद गूगल एडसेंस आपसे आपकी वेबसाइट के यूआरएल की मांग करता है और स्वीकृति के रूप में एडसेंस कोड देता है। आपको केवल इस कोड को वेबसाइट के निर्धारित एचटीएमएल ब्लाक में कॉपी और पेस्ट करना पड़ता है। इसके साथ ही आपकी वेबसाइट को मिलने वाले विज्ञापन और कमाई का सिलसिला शुरू हो जाता है।
वेबसाइट से कमाई: यह सब जानने के बाद क्या आपको लगता है कि आप सालभर में करोड़पति बन सकते हैं? इस बात का दावा नहीं किया जा सकता लेकिन इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। इस तरह से ब्लॉग से अर्न करने में कुछ महीने का समय लग सकता है। यह न सोचे कि ब्लॉग पर साइन अप करते ही तुरंत पैसा बरसना चालू हो जायेगा। आपकी इनकम आपकी वेबसाइट को मिलने वाले ट्रैफिक पर निर्भर करती है।
सधे हुए कदम: एडसेंस के भरोसे नौकरी छोड़ने की गलती कतई न करें, क्योंकि टॉप ब्लॉग और वेबसाइट भी विज्ञापन से एक दिन में 30,000 डॉलर ही कमाती हैं, जबकि करोङो लोग इन वेबसाइट को देखते हैं। जब वे करोङो नहीं बनाते तो आप कैसे बना सकते हैं? एडसेन्स उस ब्लॉग या वेबसाइट के लिए हैं, जिन्हें हर दिन कम से कम 1000 नए विजिटर देखते हैं।
एक कंटेंट-रिच साईट या एडसेंस से कमाई करने वाली वेबसाइट पर सूचनाओं का अम्बार होता है, जो मूलतः वेबसाइट की विषयवस्तु पर आधारित होते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनायें या लेख 250 से 759 शब्दों से ज्यादा नहीं होने चाहिए, ताकि उन्हें 5 मिनट में पड़ा जा सके। इसका मूल उद्देश्य हमेशा लोगों को आकर्षित करना होना चाहिये ताकि वे उसे बार-बार देखें और विज्ञापन पर क्लिक करें।
Google Adsense के अलावा अन्य विकल्प भी हैं: Google Adsense के आलावा कुछ अन्य जैसे bidvertiser, textlink ads और Blogads भी हैं। ऑनलाइन एडवरटाइजिंग के अन्य स्वरुप डायरेक्ट बैनर्स  और आर एस एस पर भी हैं। इन पर साइन अप करने के बाद आप स्टेप बाई स्टेप दिए गए निर्देशों का पालन करें। अगर कोई Brand आपके Blog पर ad पोस्ट करने के लिए एप्रोच करे तो उससे वीकली या प्रति दिन के हिसाब से चार्ज कर सकते हैं।  कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि अगर किसी Blog पर एड ज्यादा हो तो विज़िटर उस Blog से हटना ही पसंद करता है। यह भी ध्यान रखें।

Saturday, December 1, 2018

जर्मनी का पासपोर्ट है दुनिया का नं०-1 पासपोर्ट- हेनले

क्या आपको पता है कि अगर आपके पास जर्मनी का पासपोर्ट है तो आप दुनिया के 177 देशों में बिना वीजा के भी जा सकते हैं और अगर आपके पास भारत का पासपोर्ट है तो भी आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है, क्योंकि आप इसके साथ भी दुनिया के 49 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। 
अभी  हाल ही में हेनले ने दुनिया के तमाम देशों के पासपोर्ट की अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग जारी की है, जिसमें जर्मनी को 177 देशों के साथ प्रथम रैंकिंग पर और अपने देश भारत को इस सूची में 49 देशों के साथ 86 वाँ स्थान दिया गया है।
रैंकिंग  में देखा गया है कि किस देश के पासपोर्ट धारक को कितने देशों में बिना वीजा के यात्रा की इजाजत है। जिस देश के पासपोर्ट से ज्यादा देशों में बिना वीजा के यात्रा की इजाजत थी, उसे उच्च रैंकिंग दी गयी।

          -:आइये सूची के के माध्यम से समझते हैं :-
सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट वाले देश                   बिना वीजा यात्रा अनुमति वाले देश की संख्या
  1. जर्मनी             -                               177
  2. सिंगापुर           -                               176 
  3. डेनमार्क           -                               175 
  4. फ़िनलैंड           -                               175
  5. फ्रांस                -                               175
  6. इटली               -                               175
  7. जापान              -                              175
  8. नार्वे                  -                              175
  9. स्वीडन              -                              175
  10. ब्रिटेन                -                              175
  11. ऑस्ट्रिया            -                              174 
  12. बेल्जियम           -                              174
  13. लग्जमबर्ग          -                              174
  14. नीदरलैंड            -                             174
  15. स्पेन                  -                             174
  16. स्विट्ज़रलैंड        -                             174
  17. आयरलैंड           -                             173
  18. दक्षिण कोरिया     -                             173
  19. पुर्तगाल              -                             173
  20. अमेरिका             -                             173

सबसे कम पासपोर्ट         बिना वीजा यात्रा 
वाले देश।                 अनुमति वाले देश की संख्या


  1. अफगानिस्तान      -                     24 
  2. ईराक                  -                     27  
  3. सीरिया                -                     28  
  4. पाकिस्तान            -                     30 
  5. सोमालिया            -                     32
इसके अलावा भारतीयों को इन देशों में पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं
  • नेपाल 
  • भूटान 
  • मकाउ
  • इंडोनेशिया
  • सेंट लूसिया
  • फिजी
  • इराक
  • जार्डन
  • तजाकिस्तान
  • तंजानिया 
  • इथोपिया
  • बोलिविया
  • कम्बोडिया
  • इंडोनेशिया 
  • मालदीव
  • थाईलैंड
  • इक्वाडोर
  • गांबिया
  • जार्जिया 
  • हैती
  • जमैका
  • यूगांडा

Monday, November 26, 2018

YouTube ने दी HDR वीडियोस देखने की सुविधा

अब हम YouTube पर एचडीआर सपोर्ट वाली डिवाइस के द्वारा YouTube के जरिये एचडीआर वीडियोस भी देख सकते हैं। YouTube ने एचडीआर वीडियोस सपोर्ट को शामिल कर लिया है।HDR Videos में रंग और कॉन्ट्रास्ट बहुत अच्छे दिखाई देते हैं। अपने Official Blog पर YouTube ने बताया कि वीडियोस उन टीवी पर भी देखा जा सकता है, जिनमें एचडीआर सपोर्ट डिवाइस लगी हुई है। आने वाले समय में आप एचडीआर वीडियोस को यूट्यूब पर अपलोड भी कर सकते हैं। इन वीडियोस को एचडीआर वीडियोस की तरह आसानी से अपलोड करने के लिए द विंची रिजौल्व टीम के साथ बातचीत चल रही है। गूगल हमेशा ही अपने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नए-नए फोर्मेट लता है।इस साल की शुरुआत में YouTube ने 360 डिग्री लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट शामिल करने का भी एलान किया था।

Friday, June 8, 2018

ट्रेन में बेफिक्र होकर सोएं, डेस्टिनेशन स्टेशन आने पर जगा देगा रेलवे

ट्रेन में बेफिक्र होकर सोएं, डेस्टिनेशन स्टेशन आने पर जगा देगा रेलवे: अगर आप रात के समय ट्रेन में सफर कर रहे हैं। रात में ही आपका डेस्टिनेशन स्टेशन आएगा, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बेफिक्र होकर सोएं, क्योंकि अब आपका डेस्टिनेशन स्टेशन आने से पहले जगाने की जिम्मेदारी रेलवे की होगी। लेकिन इसके लिए आपको 139 पर फोन कर वेकअप कॉल-डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा अपने पीएनआर पर एक्टिवेट करवाना होगी।
ट्रेन में रात के समय सफर करने वाले यात्रियों को डेस्टिनेशन स्टेशन आने से पहले उठने में काफी परेशानी आती है। कई बार यात्री डेस्टिनेशन स्टेशन आने पर उठ नहीं पाते और ट्रेन आगे निकल जाती है। इससे बहुत परेशानी झेलना पड़ती है। इस परेशानी के निराकरण के लिए रेलवे ने वेकअप कॉल-डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा शुरू कर दी है। यह नई सुविधा कुछ ही दिन पहले ही शुरू हुई है, लेकिन प्रचार-प्रसार की कमी के कारण कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है।

➡क्या है डेस्टिनेशन अलर्ट

>इस सुविधा को डेस्टिनेशन अलर्ट नाम दिया गया है।

>सुविधा को एक्टिवेट करने पर डेस्टिनेशन स्टेशन आने से पहले ही मोबाइल पर अलार्म बजेगा।

>सुविधा को एक्टिवेट करने के लिए अलर्ट टाइप करने के बाद पीएनआर नंबर टाइप करना होगा और 139 पर सेंड करना होगा।

>139 पर कॉल करना होगा। कॉल करने के बाद भाषा चुने और फिर 7 डायल करें। 7 डायल करने के बाद पीएनआर नंबर डायल करना होगा। इसके बाद यह सेवा एक्टिवेट हो जाएगी

>इस सुविधा को वेकअप कॉल नाम दिया गया है।

➡रिसीव होने तक बजेगी मोबाइल की घंटी

इस सेवा को एक्टिवेट करने पर स्टेशन आने से पहले मोबाइल की घंटी बजेगी। यह घंटी तब-तक बजती रहेगी, जब तक आप फोन रिसीव नहीं करेंगे। फोन रिसीव होने पर यात्री को सूचित किया जाएगा कि स्टेशन आने वाला है।

Wednesday, June 6, 2018

Online Money Making Ideas And Tricks

Online Money Making Ideas And Tricks
Internet ने अर्निंग के नए दरवाजे खोल दिए हैं।  घर बैठे इंटरनेट के द्वारा ऑनलाइन मार्केटिंग, राइटिंग, e-tution, Blogging आदि के द्वारा पैसा कमाया जा सकता है।  कमाई के कुछ तरीके यहाँ दिए गए हैं। …………
1. E-commerce: दुनिया के ई-कॉमर्स व्यव्साय का हिसाब- किताब रखने वाली कंपनी emarketer.com के अनुसार इंटरनेट के उपयोग के मामले में भारत का स्थान तीसरा है। हमारे यहाँ इंटरनेट का उपयोग करने वाले 10 यूजर्स में से सिर्फ दो यूजर्स ही ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। आज भारत में जो ऑनलाइन व्यवसाय होता है, वह चीन में होने वाले व्यवसाय का मात्र 80वां हिस्सा ही है। सन् 2014 के अंत तक चीन में 25,57,760 करोड़ का ऑनलाइन व्यवसाय , अमेरिका में 18,33,900 करोड़ का व्यवसाय हुआ, जबकि भारत में सिर्फ 31,800 करोड़ रुपये का ऑनलाइन व्यवसाय हुआ। एक बड़ी आबादी तक आज भी इंटरनेट की पहुँच न होना, इंटरनेट की धीमी गति और बदतर ग्राहक सेवा के कारण ऑनलाइन व्यवसाय की स्थिति ख़राब है। लेकिन धीरे-धीरे भारत का ऑनलाइन कारोबार गति पकड़ रहा है। बहुत सारी छोटी-बड़ी कम्पनियाँ, ई-कॉमर्स के माध्यम से घर बैठे ही उपभोक्ताओं तक अपनी पहुँच बना रही हैं। आज हम बस एक क्लिक पर ही अपनी पसंद का सभी सामान घर बैठे आर्डर देके मंगा सकते हैं। हमें मार्किट तक जाने की जरूरत नहीं है। आज मध्यवर्ग चिल्लचिलाती धुप में घर से बाहर जाना पसंद नहीं करता, वह जरूरत का सारा सामान बस स्मार्ट फ़ोन पर देखकर ही मंगा लेता है। यही कारण है कि दिल्ली-गुडगाँव जैसे शहर से शुरू हुई ये कंपनियां अब देश अन्य शहरों में छा जाने को तैयार खड़ी हैं। जिसकी जीती जागती मिशाल "ग्रॉफर" जैसी कंपनी है, जो सिर्फ 18 महीने पहले दो युवा इंजीनियरों सौरभ कुमार और अरविंदर ढींढसा द्वारा शुरू की गयी थी। एक वर्ष पहले तक यह कंपनी केवल 3000 आर्डर प्रति सप्ताह का ही संचालन करती थी, आज यह कंपनी 6000 ऑर्डर प्रतिदिन की योजना पर काम कर रही है। यह सिर्फ 90 मिनट के अंदर किराना का सामान घरों तक डिलीवर कर देती है। इसे प्रति आर्डर 6 रुपये मिलते हैं, जो पर्याप्त हैं। व्यापारी स्मार्ट फ़ोन के जरिये ग्राहक और बाइकर्स के साथ कांटेक्ट में रहते हैं।
computer
 Snapdeal.comAmazon.comebay.com और alibaba.com आदि बहुत सारी कम्पनियाँ सफलता पूर्वक अपना व्यवसाय चला रही हैं। इन सभी कम्पनियों की शुरुआत बहुत ही छोटे स्तर से हुई थी, लेकिन आज इन कम्पनियों का टर्नओवर करोङो में है। Tata Group के मालिक स्वयं रतन टाटा भी निजी रूप Snapdeal जैसी अनेक कंपनियों में अपना निवेश कर  चुके हैं। अभी भी ई-कॉमर्स में भारत में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। एक अनुमान के मुताबिक भारत में इस वक्त तक 12 करोड़ स्मार्ट फ़ोन धारक हैं जो जल्द ही साठ करोड़ हो जायेंगे। आप इन कंपनियों की साइट्स पर साइन अप करके भी अपना सामान बेच सकते हैं। बाद में जब आपका बिज़नेस चल जाये तो आप स्वयं की भी बेबसाइट बनवाकर प्रोडक्ट को बेच सकते हैं।
2. E-tution: अगर आपकी किसी भी विषय में अच्छी पकड़ है, और आप कुछ घंटे नियम से इंटरनेट पर बिता सकते हैं तो ई-ट्यूशन आपके लिए बेहतर रहेगा।  इसके लिए आपको ई-ट्यूटर, ट्यूटर विस्ता, स्मार्ट थिंकिंग और ट्यूटर डॉट कॉम पर साइन उप करना होगा कोच के रूप में अच्छी पहचान बना लेने पर आप वेबिनार (इंटरनेट पर सेमिनार में लेक्चर देना)  भी आयोजित कर सकते हैं।  कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लोग वेबिनार में एंट्री के लिए  पैसे खर्च करते हैं।

3. Freelancing and Crowd funding: अगर  आपके पास कोई भी बिज़नेस आईडिया या कोई भी योजना है और पैसे की वजह से आप अपना सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर फिक्र छोड़िये।  अनेक क्राउड फंडिंग कंपनियों की मदद से आप पैसे का जुगाड़ कर सकते हैं।बस आपको सिर्फ इतना करना है कि क्राउड फंडिंग करने वाली कंपनी (जैसे - Kickstarter.com और Wishberry.com) की साइट पर जाकर Free में अकाउंट बनाना है। कुछ कंपनियां इस काम के पैसे भी वसूल करती हैं।
इन साइट्स पर आपको विस्तार से अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताना पड़ेगा।  अपने प्रोजेक्ट की वीडियो भी अपलोड करनी होगी। अगर प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हुआ तो जमा की गयी रकम वापस नहीं होगी। प्रोजेक्ट पूरा होने पर ये कंपनियां कुल जमा राशि का पांच फीसदी शुल्क इसी इसी फण्ड से लेती हैं।  कन्नड़ फ़िल्मकार पवन कुमार ने सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म "लुसिया" के लिए 10 दिन में 51 लाख रुपये इसी माध्यम से जुटाए।  भारतीय आइस हॉकी टीम ने कुवैत जाने के लिए भारतीय क्राउड फंडिंग साइट पर लोगों से साढ़े तीन लाख चंदा देने की अपील की थी। नौ दिन के अंदर टीम के पास पांच लाख रकम जमा हो गयी।
थ्री डी प्रिंटिंग पेन और क्रेयस स्मार्ट वाच क्राउड फंडिंग की ही देन है।


4. Blogging: अगर आपके अंदर लिखने की इच्छाशक्ति है और आप लिखने के साथ पैसा भी कामना चाहते हैं तो आप ब्लॉग बना सकते हैं।  इसके लिए बस आपको कंप्यूटर और इंटरनेट की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।  जिस विषय पर आपको लिखना है उस विषय पर आपकी पकड़ अच्छी होनी चाइये। अच्छा लिखकर और अपने Blog पर विजिटर की संख्या बढाकर और अपने Blog पर एडवर्सिंग स्पेस बनाकर आप कमाई भी कर सकते हैं।  शुरुआत में यह इनकम विजिटर की संख्या के हिसाब से कम  भी हो सकती है।  लेकिन जैसे - जैसे आपके Blog पर विज़िटर्स बढ़ते जाएंगे, आपकी इनकम भी बढ़ती जाएगी।  बस आपको थोड़ा धैर्य रखना पढ़ेगा।  
1. How to select a Blog ? : सबसे पहले यह देख लें कि आप यह ब्लॉग क्यों और किसके लिए बना रहे हैं ? अगर आपका blog पॉपुलर हो जाता है तो आप पैसे भी कमा  सकते हैं।  ब्लॉग पैसे कमाने के साथ- साथ नॉलेज शेयर और अच्छे राइटर के तौर पर खुद को स्थापित करने का एक वेहतऱीन जरिया है।  किसी भी Blogger के लिए सबसे जरूरी होता है कि  Blog पर रीडर को अट्रैक्ट करना।  इसलिए सबसे पहले आप उस विषय पर लिखें जिस पर आपकी command अच्छी हो।  Blog  का नाम भी विषय से मिलता- जुलता होना चाहिए।
2. How to start the Blogging? : अगर आप फ्री में ब्लॉग बनाना चाहते हैं Wordpress.comBlogger.comBlog.comTumblr.com आदि websites से मदद ले सकते हैं।  सबसे पहले साइन अप करना पढता है। साइन अप के समय ही e-mail address तथा ब्लॉग का नाम भी डालना पढता है।  सबसे ख़ास बात यह है कि Wordpress, Blogger, Tumblr जैसी साइट्स से टॅब्लेट्स तथा स्मार्ट फ़ोन से भी ब्लॉग को अपडेट रख सकते हैं।  अगर लम्बे समय तक Blog लिखना चाहते हैं तो Kingsoft या फिर WPS का ऑफिस सूट यूजफुल हो सकता है।  इन एप्प में पावरफुल राइटिंग टूल्स हैं और यह ऍप्स बिलकुल फ्री हैं।  जब आप स्मार्ट फ़ोन का यूज करते हैं तो आपको पावरफूल Image Editor की भी जरुरत पढ़ेगी। बेसिक एडिटिंग और इफेक्ट्स के लिए आप Piksler और Snapseed एप्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।  वर्ड मीनिंग आदि के लिए फ्री डिक्शनरी एप्प की मदद ले सकते हैं।  इसके लिए क्लाउड स्टोरेज के लिए आप ड्रॉपबॉक्स या गूगल ड्राइव नोट्स को सेव या सिंक के लिए एवरनोट और सोशल मीडिया अकाउंट को मैनेज करने के लिए हुितसुित का यूज कर सकते हैं।  Wordpress जैसी साइट्स Blogger को यह सुविधा भी देती हैं कि वे जब चाहे फ्री ब्लॉग से अपनी खुद की साइट पर शिफ्ट हो सकते हैं। जब आप खुद के Domain और Hosting के लिए खर्च करते हैं तो उस पर दिए गए कंटेंट पर आपका अधिकार होता है, लेकिन Free ब्लॉग पर फंक्शनैलिटी और कंट्रोल सीमित होता है।  हो सकता है की उनके टर्म के मुताबिक कुछ समय के बाद Blog से आपके contents को Delete कर दिया जाये। इस तरह Free  ब्लॉग पर आपका कंटेंट्स भी आपका अपना नहीं होता है।  
3. विजिटर को ब्लॉग पर बनाये रखना: विज़िटर्स को ब्लॉग पर अट्रैक्ट करने में थोड़ा समय लगता है, किन्तु थोड़ी मेहनत करके हम विज़िटर्स की संख्या बढ़ा सकते हैं।  इसके लिए न सिर्फ आपको ब्लॉग पर रेगुलर पोस्ट करना होगा बल्कि समसामयिक टॉपिक्स पर भी लिखना होगा। इसके अलावा आपका Blog ज्यादा सर्च हो इसके लिए आपको सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) टूल्स को अपनाना होगा। इसके लिए उससे रिलेटेड उपर्युक्त की-वर्ड्स, टैग्स, टेक्स्ट के साथ लिंक करना होगा ताकि सर्च इंजन के जरिये भी विज़िटर्स आपके Blog को सर्च कर सके।  Social Media पर भी अपने Blog पोस्ट के लिंक को छोटी समरी के साथ Facebook, Linkedin और Twitter पर पोस्ट करें।  इससे आपका ब्लॉग सर्च इंजन पर जल्दी ही सर्च होने लगेगा। आप विजिटर्स से e-mail address मांग सकते हैं और जब आप अपने ब्लॉग को अपडेट करे तो उन्हें अपडेट मेल कर सकते हैं।  इसके अलावा कोई साइन अप करता है तो उसके लिए Free Gift की व्यवस्था कर सकते हैं।  यह फ्री गिफ्ट सब्जेक्ट से रिलेटेड फ्री E-Books आदि हो सकते हैं।  आप अपने ब्लॉग के अपडेट को सब्सक्राइबर को ईमेल के जरिये भी भेज सकते हैं। इसके लिए मेलचिम्प डॉट कॉम (mailchimp.com) की हेल्प ले सकते हैं। इससे आप २००० से कम सब्सक्राइबर को फ्री में मेल भेज सकते हैं।  इसके अलावा आप यूजर के कमेंट्स का जबाब अवश्य दें और उन्हें प्रोत्साहित करें कि वे अपने नेटवर्क पर आपके पोस्ट को शेयर करें।  
4. ब्लॉग के साथ प्लगइंस: अगर आप अपने ब्लॉग पर प्लगइंन्स को जोड़ देते हैं, ब्लॉग की फंक्शनैलिटी बढ़ जाती है।  अगर आप वर्डप्रेस Blog पर हैं तो वर्डप्रेस एसईओ, गूगल एनालिटिक्स, वोर्डफेंस (सिक्योरिटी के लिहाज से), एकिस मैट (स्पामचेकेर) और नेस्टजेन गैलरी (इमेज गैलरी टूल्स) कुछ पॉपुलर प्लगइंन्स हैं। इसके साथ आप अपने ब्लॉग के साथ Social Networking Tools, विजेट, एडमिन, असिस्टेंटस, कमेंट मॉडरेशन, कॅप्चा और कांटेक्ट फॉर्म आदि भी को-एड कर सकते हैं।
5. Power of analytics: जब आप ब्लॉग शुरू करते तो विज़िटर्स को ट्रैक करने के साथ-साथ वे किस टॉपिक्स को पसंद करते हैं, उन्हें जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप एनालिटिक्स टूल्स की मदद ले सकते हैं। अगर आप न्यू ब्लॉगर हैं तो आप गूगल एनालिटिक्स की मदद ले सकते हैं।  यह विज़िटर को समझने में हेल्प करेगा।  इसके लिए आपको अपने ब्लॉग से ट्रैकिंग कोड को ऐड करना होगा।  अगर आप गूगल एनालिटिक्स सर्विस  के लिए साइन  इन करते हैं तो गूगल आपको इसके लिए दिशा निर्देश देता है कि कैसे आप गूगल एनालिटिक्स को एड कर सकते हैं।  
6. Advertising: आप अपनी Websites या ब्लॉग पर Advertising के लिए स्पेस भी बेच सकते हैं और ऐसी स्थिति में यदि विसिटर्स द्वारा ऐड पर क्लिक किया जाता है तो हर क्लिक के हिसाब से पैसा भी कमाया जा सकता है।  ऐड की प्लेसिंग और सॉर्टिंग मुफ्त है।  पे-पर क्लिक विज्ञापनों का लाभ आपकी वेबसाइट के ट्रैफिक लेवल पर निर्भर करता है।  ट्रैफिक लेवल को बढ़ाने  के लिए ब्लॉग पर डेली पोस्ट के अलावा ब्लॉग का डेली सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन भी करते रहना होगा।  इस तरह से ब्लॉग से अर्न करने में कुछ महीने का समय लग सकता है। यह न सोचे कि ब्लॉग पर साइन अप करते ही तुरंत पैसा बरसना चालू हो जायेगा।  इसके लिए Google.com/adsense सबसे सही रास्ता है।  Google Adsense के आलावा कुछ अन्य जैसे bidvertiser, textlink ads और Blogads भी हैं।  ऑनलाइन एडवरटाइजिंग के अन्य स्वरुप डायरेक्ट बैनर्स  और आर एस एस पर भी हैं।  इन पर साइन अप करने के बाद आप स्टेप बाई स्टेप दिए गए निर्देशों का पालन करें।  उसके बाद कोई विज़िटर गूगल द्वारा दिए गए एड पर क्लिक करता है तो गूगल मंथली बेसिस पर (एक खास अमाउंट के बाद) पेमेन्ट करता है।  अगर कोई Brand आपके Blog पर ad पोस्ट करने के लिए एप्रोच करे तो उससे वीकली या प्रति दिन के हिसाब से चार्ज कर सकते हैं।  कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि अगर किसी Blog पर एड ज्यादा हो तो विज़िटर उस Blog से हटना ही पसंद करता है।  यह भी ध्यान रखें।
5. Professional/Business writing(व्यावसायिक लेखन) अथवा वेबराइटिंग: अगर आपके अन्दर लिखने की क्षमता है और आप कुछ नया, आकर्षक तथा प्रभावपूर्ण लिख सकते है तो आप वेब राइटिंग या बिज़नस राइटिंग को अपना करियर बना सकते हैं। आप ऑनलाइन मीडिया या विभिन्न वेबसाइट के लिए कंटेंट लिख सकते हैं, आप दूसरों के ब्लॉग, वेबसाइट, हीलियम या पेपरपोस्ट के लिए भी लिख सकते हैं। ई-बुक लिखना भी एक बेहतर विकल्प है। अगर आपके पास भाषा की अच्छी पकड़ है तो आप कॉपी एडिटर का काम कर सकते हैं, जहाँ webmaster आपको अच्छी कीमत दे सकते हैं। आज के प्रतिस्पर्धी युग में ज्यादातर कंपनियों की अपनी-अपनी वेबसाइट होती हैं जिनके लिए अच्छा कंटेंट लिखने वाले पेशेवरों की आवश्यकता होती है, जिससे वेबसाईट पर विसिटर की संख्या बड़े और कंपनी के बिज़नस में भी बढोतरी हो सके। एक अच्छा कंटेंट वेबसाइट को विभिन्न सर्च इंजनों जैसे google.com, yahoo.co.in, bing.com तथा ask.com पर टॉप रैंकिंग दिला सकता है। 
1. वेबराइटिंग के लिए निवेश की आवश्यकता: वेब राइटिंग के लिए कोई निवेश नहीं करना पड़ता है। इसमें प्रिंटिंग या शिपिंग की कोई कॉस्ट नहीं आती है। इसके लिए बस आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप और एक इन्टरनेट कनेक्शन होना चाहिए
2. कौन सा इन्टरनेट कनेक्शन ठीक रहेगा: इन्टरनेट कनेक्शन के लिए आप RelianceJio का 4G, Airtel 4G या फिर BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) का ब्रॉडबैंड कनेक्शन ले सकते हैं। इनकी स्पीड काफी फ़ास्ट हैं। बी.एस.एन.एल. का 5 जी भी मार्किट में आने वाला है जिसकी घोषणा कंपनी द्वारा की जा चुकी है। 
3. वेब रायटर के लिए शैक्षणिक योग्यता: एक सफल बेबरायटर बनने के लिए किसी शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं पड़ती। लेकिन इसकी डिमांड को देखते हुए कुछ संस्थान इसके लिए शोर्ट टर्म ऑनलाइन कोर्स शुरू कर चुके हैं। इसके लिए अच्छी राइटिंग स्किल, व्याकरण की समझ, भाषा की अच्छी पकड़ और साथ ही कंप्यूटर और इन्टरनेट का ज्ञान अति आवश्यक हैं। एक सफल वेब रायटर के लिए अपना कंटेंट सर्च इंजन के अनुसार बनाना होता है। उसे सर्च इंजन औप्टीमायजेसन(SEO) की अच्छी समझ होनी चाहिए। जिससे कंटेंट अपनी ओर रीडर को आकर्षित कर सके। उसके अन्दर खुद का कंटेंट लिखने की अच्छी समझ होनी चाहिए। उसे कॉपी और पेस्ट से बचना चाहिए
4. वेब रायटर की इनकम: वेब रायटिंग के क्षेत्र में शुरुआत में 15 से 20 हजार रुपये आसानी से कमाए जा सकते है। जबकि अनुभव के साथ आपकी इनकम 25 या 30 हजार या उससे ज्यादा भी जा सकती है। फ्रीलांसर के तौर पर आप प्रति आर्टिकल 1000 से 5000 तक आसानी से कमा सकते हैं।     
Business  Writing 
6. Buy-Sell of Domain name:  घर बैठे पैसा कमाने का एक साधन यह भी है कि आप domain name को पंजीकरण शुल्क में या कम पैसे में खरीद सकते हैं और उसे लाभ कमाते हुए ज्यादा दाम में बेच भी सकते हैं। आप  godaddy.com पर जाकर केवल 99 रुपये में डोमेन नाम Buy कर सकते है। इस डोमेन को आप godaddy.com, sedo.co.uk या flippa.com पर सेल कर सकते हैं। sedo.co.ukafternic.comebay.com या अन्य डोमेन ऑक्शन वेबसाइट्स पर इस बात की रिसर्च आती रहती है कि कैसे कम कीमत में Hottest Domain Name खरीदे जाये। अच्छे डोमेन नाम प्राप्त करने के लिए सबसे अच्छा रास्ता यह है कि आप टर्मिनेटेड डोमेन लिस्ट तैयार कर ले, जिसमे तमाम एक्सपायर्ड नाम भी शामिल होते हैं।
7. Theme making (थीम बनाना): अगर आप वेबसाइट डिजाइनिंग और कोडिंग में माहिर हैं तो आप वेब टेम्पलेट्स और वेब थीम बनाकर भी काफी  कमा सकते हैं ।  टेम्पलेट  मॉन्स्टर  और  थीम  फॉरेस्ट जैसी साईट पर जाकर आप अपनी थीम बेच सकते हैं ।
इसके अलावा कोडिंग और वेबमास्टर्स के अन्य मुद्दों के जरिये भी आप पैसे कमा सकते हैं । वेब सीएमएस (कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम), जैसे डुपाल या जूमला पर ऑफर लिया जा सकता है । अपने इंस्टालेशन से सहज होने के बाद आप दूसरों को मदद उपलब्ध करा सकते हैं ।
8. Online Share Trading: अगर आपको Business की अच्छी समझ है या फिर Business News देखना अच्छा लगता है तो आप Online share trading में हाथ आज़मा सकते हैँ। हालाँकि इस काम मेँ जोखिम भी है लेकिन अनुभव बढ़ने के साथ ही मुनाफा भी बढ़ता जाता है।
Bombay Stock Exchange (BSE)
How to start the share trading?:- सबसे पहले हमें एक Deemat account खुलवाना पढता है। बहुत सारी companies डीमैट एकाउंट खुलवाती हैं । जिस कंपनी की ब्रोकरेज (शेयर खरीदने-बेचने पर लगने वाला चार्ज ) सबसे कम हो उसी कंपनी में डीमैट खुलवाना चाहिये। इस समय ICICI ditect, Motilal oswal, Religare online, Raghunandan money, Kotek mahindra, 5paisa.com, Ventura sequrities और Angel broking आदि कंपनी डीमैट खाता खोलती हैँ। ज्यादातर कंपनी मुफ़्त मेँ ही खाता खोलती हैं, सिर्फ ट्रांजैक्शन के लिए एकाउंट में रुपये डालने पढ़ते हैं। एक बार खाता खोलने के बाद आप आराम से शेयर की खरीद-फरोख्त कर सकते हैँ । अगर आपने कोई शेयर Buy किया है तो शेयर का प्राइस बढ़ने पर आप मुनाफ़ा कमाते हैं और अगर आपने कोई शेयर Sell किया है तो शेयर का प्राइस गिरने पर आप मुनाफा कमाएंगे। इसी प्रकार इन कंपनियों में Commodity और Forex ट्रेडिंग भी की जा सकती है। सारी कंपनियों के ऊपर सेबी का शिकंजा कसा होने के कारण ट्रांजैक्शन में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका बहुत ही काम हो जाती है।
9. Mobile application making: जैसे- जैसे Smartphone का चलन बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मोबाइल के लिए apps बनाने के काम की भी डिमांड बढ़ती जा रही है । smartphone के लिए apps को डेवलप करना और बेचना इंटरनेट पर पैसा कमाने का जरिया बन रहा है । apps बनाने की कॉस्ट न के बराबर आती है । आज ऍप्स मेकिंग का बिज़नेस करोङो रुपये का कारोबार बन गया है ।
Mobile Application Development Service
10. Internet पर फ़ोटो की बिक्री: अगर आपकी दोस्ती कैमरे से है और आपको फोटोग्राफी का शौक है तो इंटरनेट पर ऑनलाइन अपने फ़ोटो की बिक्री करके भी रुपये कमाये जा सकते हैं । यहाँ कई लोग हैं जिन्हें आपके फ़ोटो कलेक्शन में रूचि हो सकती है । आज कल अपने फ़ोटो लोगों तक पहुँचाना बहुत ही आसान हो गया है । कई फ़ोटो संग्रह करने वाली एजेंसियां हैं जैसे - fotolia.comdreamstime.com और shutterstock.com आपको फ़ोटो के बदले पैसे का ऑफर देती हैं ।


11. Inbound call centre: कई कंपनियां जगह की कमी से जूझ रही हैं ज्यादातर मेट्रो सिटीज में स्थापित कंपनियां बाहर के लोगों से काम लेती हैं । इस तरह के कामो के लिए आप अपने घर पर इनबाउंड कॉल सेंटर खोल सकते हैं । आपको उन कंपनियों का अध्ययन करना है जो अपने काम की आउटसोर्सिंग करवाती हैं और inbound call center एजेंट्स को मौका देती हैं। आप एक से अधिक कंपनियों के लिए कम कर सकते हैं। यह आपका फुल टाइम या पार्ट टाइम जॉब बन सकता है, यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।

12. वर्चुअल असिस्टेन्ट: छोटे बिज़नेस को चलाने के लिए बड़ी मदद की दरकार होती है, लेकिन लोग इसके लिए फुल टाइम एम्प्लॉय नहीं रखते। आप ऑनलाइन यह काम कर सकते हैं। वर्चुअल असिस्टेन्ट के रूप में आपसे यह उम्मीद की जाती है की आप एक ट्रेडिशनल सेक्रेटरी या असिस्टेन्ट की तरह अपना काम ऑनलाइन जिम्मेदारी से करें। जैसे ट्रेवल रिजर्वेशन,खर्चों का हिसाब किताब या बिल का हिसाब लगाना बगैरह।  यह काम आप घर बैठे भी कर सकते हैं। क्लाइंट से ऑनलाइन या फ़ोन पर बातचीत कर सकते हैं। आपकी विशेषज्ञता यह बात तय करेगी की आप कितने क्लाइंट बना सकते हैं।
13. Medical transcription: मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन में चिकित्सा विशेषज्ञों या डॉक्टरों द्वारा दिए गए मौखिक वक्तव्यों को लिखना होता है। इसमें हिस्ट्री और फिजिकल रिपोर्ट्स, क्लीनिकल नोट्स, कंसल्टेंट्स नोट्स, रिपोर्ट्स, लेटर्स, मनोवैज्ञानिकों का सुझाव  शामिल हो सकता है। इसके लिये आपको मेडिकल के क्षेत्र की जानकारी और तेज टाइपिंग स्पीड होनी चाहये।
14. youtube: यदि आपके भीतर कोई भी टैलेंट है, चाहे वह सिंगिंग, डांसिंग या एक्टिंग का  हो। आप फ़िल्म निर्माता, या कॉमेडियन भी हो सकते हैं। आप अपनी प्रतिभा अगर दुनिया के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं तो अपने टैलेंट की वीडियो youtube पर अपलोड कर सकते हैं। आपके वीडियो पेज पर दिखने वाले एड्स से आपको पे पर क्लिक के हिसाब से कमाई होगी। Youtube से कितनी कमाई होगी यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके किस प्रकार के विज्ञापन मिल रहे है, यदि आपकी website अमेरिका, ब्रिटेन जैसे बड़े देशों में देखी जा रही है तो आपकी कमाई अधिक होगी, क्योंकि यहाँ की कम्पनियां पर क्लिक अधिक पेमेंट देती हैं| अपने यहाँ की कम्पनियां विज्ञापन पर अपेक्षाकृत कम खर्च करती हैं| इसके लिए फ्लिक्सया और मीडियाफिक्स वेबसाइटस मददगार साबित हो सकती हैं।
15. एफिलिएट/रीसेलर: एफिलिएट उस व्यक्ति को कहते हैं, जो हर प्रोडक्ट को बेचने के लिए प्रमोट करने का कमीशन लेता है। वह यह काम या तो अपनी वेबसाइट पर करता है या फिर ईबे जैसी किसी अन्य जगह पर। आपको सिर्फ एक एफिलिएट प्रोग्राम के लिए कंपनी के साथ साइन अप करने की और उसके प्रोडक्ट की बिक्री अपने निर्दिष्ट लिंक से करनी होगी। कमीशन जंक्शन या क्लिक बैंक जैसी फर्म के पास इस तरह के प्रोडक्ट की बड़ी फेहरिस्त होती है। वे लोग जिन्हें बेचने के फंडे आते हैं उन लोगों के लिए यह पैसे कमाने का उत्तम साधन है।
16: गेट-पेड टू साईट प्रोग्राम:  वे लोग जिनके पास कोई खास स्किल नहीं है लेकिन वे पैसा कमाना चाहते हैं उन लोगों के लिए यह इंटरनेट से ऑनलाइन पैसे कमाने का साधन है। get paid to sites पर साइन अप करके तथा न्यूज़ लैटर के लिए, गेम खेलकर और ऑनलाइन सर्वे भरकर पैसा कमा सकते हैं। online survey बहुत आसान है। किसी सही पेड सर्वे साईट को चुनें  और सवालों का जबाव दें। खरीददारी से राजनीति तक टॉपिक्स की बहुत सारी रेंज है। भले ही इनका आपकी जिंदगी से कोई मतलब न हो, लेकिन ये आपको अच्छा जेब खर्च दे देती हैं। कांटेस्टटूविन एक भरोसेमंद जीपीटी वेबसाइट है।
17. अपने ब्रांड की बिक्री: अगर आपमें डिज़ाइन बनाने की योग्यता है तो आप अपनी डिज़ाइन को कैफेप्रेस जैसी वेबसाइट पर अपलोड कर सकते है और यदि कोई इस डिज़ाइन के लिए आर्डर देता है तो कंपनी उसे प्रिंट करके डिस्ट्रीब्यूट करने का काम करती है। आपकी डिज़ाइन टी-शर्ट्स, बैग, हैट किताबों, पोस्टरों, कैलैंडरों और ग्रीटिंग्स कार्ड्स बगैरह पर छापी जा सकती हैं। आपको इनकी बिक्री के आधार पर कमीशन मिल जाता है। इसके लिए लुलु और जैजल जैसी कुछ साइट्स हैं।

Tuesday, May 1, 2018

गठिया के रोगियों के लिए अच्छी खबर, अब नहीं कराना पड़ेगा महंगा इलाज

गठिया का सस्ता इलाज
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गठिया के रोगियों के लिए एक अच्छी खबर आयी है, उन्हें अब असहनीय दर्द को ख़त्म करने के लिए महंगा घुटना प्रत्यारोपण नहीं कराना पड़ेगा। बस, एक छोटे से ऑपरेशन से गठिया के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें खर्चा भी ज्यादा नहीं आता है, बस तीन से पाँच हजार रूपये का खर्च आता है। जबकि घुटना प्रत्यारोपण जटिल होने के साथ ही, इस पर करीब छ: लाख का खर्च आता है। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में इस नयी तकनीक के जरिये कई सफल इलाज हुए हैं। हड्डी रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० अमित मिश्रा की अगुआई में इस नई तकनीक से अब तक 30 मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है। ऑपरेशन का परिणाम शत प्रतिशत सही मिला है। सभी मरीज अब सामान्य जीवन जी रहे हैं। डॉ० अमित मिश्रा के साथ सीनियर डॉ० विजय ने इस पर शोध शुरू कर दिया है
इस ऑपरेशन में मरीज के पैर में घुटने के नीचे फीबुला हड्डी को बीच से दो से पांच सेंटीमीटर तक काट दिया जाता है। फीबुला हड्डी पैर में सहायक अस्थि के तौर पर होती है। यह घुटने से एड़ी के बीच में जुडी होती है।

Wednesday, February 28, 2018

हैसियत प्रमाण पत्र के नाम पर ए डी एम करा रहे हैं खुलेआम अवैध वसूली

* एटा में ए0डी0एम0 कार्यलय बना भ्रष्टाचार का अडडा, चढता है मोटा चढावा।
* भडके बोल: ए0डी0एम0 नें कहा ऐसे ही होगी वसूली क्या कर लोगे??
* उ0प्र0 के एटा जनपद में खुले आम हैसियत प्रमाण पत्र व चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर अपर जिला अधिकारी महेश कुमार अपने ही कार्यालय में स्वयं बैठकर करा रहे हैं बिना रसीद वाली लाखों की वसूली।
     उ0प्र0 में आबकारी विभाग की नीति क्या बदली कि कलैक्ट्रेट, तहसील, पुलिस, थानों में तैनात कर्मचारियों व थाना अध्यक्षों की मौज आ गयी उनके द्वारा हैसियत प्रमाण पत्र व चरित्र प्रमाण पत्र बनवानें वालों से सुविधा शुल्क के नाम पर कलैक्ट्रेट कर्मी, तहसील कर्मी, विभिन्न थानो के पुलिस कर्मियों द्वारा 2000 से 10000 तक रेट निर्धारित कर दिए गए हैं। सुविधा शुल्क न देने वालों के फार्म पर पुलिस कर्मी तहसील कर्मी व कलैक्ट्रेट कर्मियों द्वारा गलत रिपोर्ट लगानें की  धमकी दे कर खुले आम अबैध वसूली
की जा रही है।
     आज तो इस चल रहे भ्रष्टाचार ने सभी सीमाएं ही तोड दीं जब कलैक्ट्रेट स्थित अपर जिला अधिकारी महेश चन्द्र शर्मा के कार्यालय पर खुले आम की जा
रही अवैध वसूली का एक युवक नें विरोध किया और पैसे लेते हुए कर्मचारियों की वीडियो रिकार्डिंग कर ली  और उक्त अवैध वसूली की शिकायत जिला अधिकारी व मीडिया से फोन से की  गयी तो उन्होनें जांच हेतु अपर जिला अधिकारी महेश चन्द्र को भेजा और जब उनको अवैध वसूली के बारे में  बताया गया और  वीडियो की जानकारी दी तो वह बौखला गए और उन्होनें कहा कि वीडियो रिकर्डिंग कर ली है तो क्या कर
लोगे ऐसे ही वसूली होगी ??
     सरकार द्वारा आबकारी   नीति में बदलाव ला कर बदली हुई नीति में दुकान लेनें बाले युवक के लिए दुकान की कीमत की हैसियत होना आवश्यक कर दिया  है जिसके बाद शराब कारोबारी व ठेकेदार, दुकान लेनें वाले सभी हैसियत प्रमाण-पत्र बनाने वाले कार्यालय में हैसियत प्रमाण पत्र बनवानें के लिए टूट पडे। एक एक दिन में सैंकडो आवेदन आने व सम्बन्धित पटल द्वारा आवेदनों को
तहसील न भेजे जानें से आवेदको में हडकम्प मच गया और  सब अपनी अपनी फाइलें भिजवानें के लिए लोगो से 200 से300 रूपये तक की वसूली के बाद ही फाइले
भेजी जानें लगी। इसी क्रम में सभी पटलों पर अपने-अपनें निर्धारित मूल्य की वसूली की जानें लगी।
    प्रदेश में भले ही योगी सरकार भ्रष्टाचार के लिए मुहिम चला रही हो किन्तु एटा में योगी का बिल्कुल भी खौफ नजर नहीं आ रहा इसका उदाहरण बीते दिन हैसियत प्रमाण पत्र बनानें में वसूली नामक खबर हिन्दुस्तान  समाचार पत्र में पृष्ठ न0 3 पर प्रमुखता  से छापी थी किन्तु जिला अधिकारी द्वारा वहां तैनात  पुष्पेन्द्र नामक युवक को हटाने की बात कही थी किन्तु
आज अपर जिला अधिकारी की मौजूदगी में उसी से खुले आम वसूली करते हुए वीडियो में कैद किया गया।
    जिला अधिकारी एटा अमित किशोर नें अवैध वसूली पर बताया कि हैसियत प्रमााण पत्र में रेड क्रास व राइफल्स क्लब की रसीदें काटी जा रही है। किन्तु उनकी यह बात उस समय सही नही लगती जब प्रमाण पत्र लेनें वालों को न तो रेड क्रॉस की रसीदे दी जा रही है व न ही राइफल्स क्लब की जबकि उनसे प्रति प्रमाण पत्र पांच  हजार से दस हजार रूपये लिए जा रहे है। खुलेआम अपर जिलाधिकारी की वसूली कराने की धमकी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Friday, January 5, 2018

गुजरात में कलियुगी बेटे ने किया ऐसा कारनामा, जिसने मानवता को किया शर्मसार।

गुजरात के राजकोट से दिल को दहलाने वाली घटना सामने आयी है, जहाँ एक कलियुगी बेटे ने अपनी माँ को केवल इसलिए मार दिया, क्योंकि वह बीमारी के कारण कुछ महीनों से बिस्तर पर पडी थी और बेटा अपनी माँ की बीमारी से तंग आ गया था।
राजकोट के डीसीपी श्री करण सिंह बाघेला के अनुसार घटना 27 सितम्बर, 2017 की है। जिसकी जानकारी एक गुमनाम ख़त द्वारा गुरूवार को पुलिस को हुयी। पुलिस के अनुसार मृतिका जय श्री बेन को कुछ महीने पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था जिसके बाद उन्होंने बिस्तर पकड़ लिया था। मृतिका की दो बेटियाँ तथा एक बेटा संदीप है, जिसमे बेटे तथा एक बेटी की शादी हो चुकी थी। बेटा गवर्नमेंट कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। घर में अक्क्सर छोटी-छोटी बातों में झगड़ा होता रहता था। छोटी बहिन की शादी का न होना भी झगडे का कारण था। 
जिस वक्त यह घटना हुयी थी उस वक्त पुलिस ने एक्सीडेंट का केश मानकर केश को बंद कर दिया था, मगर गुरूवार को मिले एक गुमनाम ख़त के द्वारा बेटे की करतूत का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने घटना के आस-पास लगे सीसीटीबी फुटेज को खंगाला। फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि कैसे सुबह 8 बजकर 32 मिनट पर बेटा मां को सीढ़ियों से ऊपर लेकर जाता है और 8 बजकर 56 मिनट 40 सेकेण्ड पर अपनी मां की ही चप्पल पहनकर वापस आता है और आराम से अपने फ्लैट में घुस जाता है। मां के नीचे गिरने के बाद नीचे खड़ा सिक्यूरिटी गार्ड ऊपर बताने आता है तो बेटा ऐसे रियेक्ट करता है, जैसे उसे कुछ पता ही नहीं है। सी.सी.टी.बी. फुटेज में बेटे संदीप की पत्नी ही माँ के ऊपर ले जाने के दौरान फ्लैट का गेट बंद करती दिख रही है। पुलिस रिमांड पर लेने के बाद बेटे ने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया है।

How to download Youtube video?

दोस्तों क्या आप YouTube से वीडियो डाउनलोड करना चाह रहे हैं और लाख कोशिश के बाद भी वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। गूगल पर सर्च करने पर बार-बार अनेक साइट्स खुलती जा रही हैं, परन्तु वीडियो डाउनलोड करने के तरीके के बारे में पता नहीं चल पा रहा है तो कोई भी टेंशन की बात नहीं है। दोस्तों यह समस्या मेरे भी सामने आयी थी, काफी खोजने के बाद ही मैं सफल हो सका तो आइये मैं आपका अधिक समय बर्बाद न करते हुए आपको बता दूँ सबसे आसान तरीका वीडिओ डाउनलोड करने का वह भी चुटकियों में! ........... आपको बस इतना करना होगा कि जिस वीडिओ को आप डाउनलोड करना चाह रहे हैं उसे सबसे पहले अपने कंप्यूटर के स्क्रीन पर खोलें और एड्रेस बार में जाकर के YouTube से पहले और www डॉट के बाद " ss " टाइप कर दें, फिर उसके बाद की-बोर्ड से एंटर प्रेस करें। उसके बाद आपके सामने एक नयी स्क्रीन खुल जायेगी जहाँ पर आपके सामने वीडिओ को डाउनलोड करने का ऑप्शन आ जाएगा, जिस पर क्लिक करने के बाद वीडियो डाउनलोड होने लगेगा।
नोट- अगर डाउनलोड का ऑप्शन नहीं आता है तो पेज को दुबारा से रिफ्रेश कर ले। इसके अलावा अगर कोई अन्य अनचाही पॉप-अप विंडो खुलती है तो उसे भी बंद करके सिर्फ डाउनलोड ऑप्शन पर ही क्लिक करें।

Monday, January 1, 2018

मोबाइल को आधार से कैसे कनेक्ट करें?

दोस्तों मोबाइल नंबर से आधार को लिंक करने के लिए दो तरीके हैं:-
1- आप अपनी नेटवर्क प्रदाता कंपनी के लोकल ऑफिस में अपना मोबाइल नंबर (जिससे आधार को लिंक करना है) और आधार कार्ड को लेकर जाएँ। वहां बैठा एग्जीक्यूटिव आपसे आपका मोबाइल नम्बर पूछकर अपने कंप्यूटर में डालेगा तथा फिंगर प्रिंट स्कैनर पर अंगूठा रखने को कहेगा तत्पश्चात एक OTP जनरेट होकर आपके मोबाइल में मेसेज आएगा, जिसे आपको एग्जीक्यूटिव को बताना पड़ेगा। OTP को कंप्यूटर पर प्रविष्ट करने पर कंप्यूटर पुनः फिंगर स्कैन करने के लिए कहेगा। दोबारा फिंगर स्कैन करने के बाद आपका आधार नम्बर मोबाइल से लिंक हो जायेगा।

2- किसी भी मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर के ग्राहकों को आधार से री-वेरीफाई करने के लिए अपने फोन से टोल फ्री 14546 नंबर डायल करना है। उसके बाद हिन्दी या इंग्लिश भाषा के विकल्प को चुनना पड़ेगा। उसके बाद अपने फ़ोन के की-पैड से 1 दबाकर मोबाइल और आधार को लिंक करने के लिए अनुमति देनी होगी। उसके बाद आधार नंबर को डालकर 1 नंबर Key दबाकर कनफर्म करना पडेगा। उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP पासवर्ड आएगा जिसे मोबाइल में एंटर करना पड़ेगा। इसके बाद मोबाइल ऑपरेटर आपसे आपकी मंजूरी लेकर यूआईडीएआई के डाटाबेस से आपका नाम, फोटो और जन्मतिथि जैसी जानकारियों को मिलाएगा। उसके बाद आपका नंबर जांचने के लिए आइवीआर आपके नंबर की अंतिम चार डिजिट भेजकर कम्फर्मेशन मांगेगा। अगर नंबर सही है तो आपको एसएमएस के जरिये OTP भेजा जाएगा। इसके बाद एक नंबर दबाकर आधार और मोबाइल की री-वेरीफिकेशन प्रक्रिया को पूरा कर दें। 
अगर आपके पास दूसरा मोबाइल नंबर है तो 2 प्रेस करके आईवीआर के निर्देशों का पालन करते हुए दूसरा भी मोबाइल नंबर आधार से लिंक करा दें। यहाँ यह ध्यान देने वाली बात है कि OTP पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही भेजा जायेगा। इसलिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को अपने पास रखें। अगर आधार को मोबाइल से लिंक करते समय फोन का संपर्क कट हो जाता है तो 30 मिनट के अन्दर उसी OTP का इस्तेमाल कर सकते हैं। OTP को दोबारा मंगाने की जरुरत नहीं है।