क्या कोई पत्थर आप अपने हाथ से जोर लगाकर मोड़ सकते हैं। सोचने में थोडा अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन ऐसे पत्थर भी होते हैं, इन्हें आप बहुत ही आसानी से मोड़ सकते हैं। इन्हें मोड़कर कोई भी आकृति बना सकते हैं। इनका वजन भी आम पत्थरों की अपेक्षा बहुत ही कम होता है। इसमें हैरानी वाली बात यह है कि जब पत्थरों को काटा जाता है तब जो छोटे टुकड़े बचते हैं, उन्हें आप तह करके रख सकते हैं। ये पत्थर जम्मू के जीजीएम साइंस कॉलेज के म्यूजियम में रखे हैं। यहाँ पर यह पत्थर हरियाणा के झज्जर से लाये गए हैं। साइंस कॉलेज में जियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सीके खजूरिया का कहना है कि यह पत्थर झरझरे होते हैं। अभ्रक के साथ जुड़े होते हैं। इनका झरझरापन इन्हें मोड़ने में मदद करता है। इन पत्थरों के बीच कुछ मिनरल मौसम के कारण बाहर निकल जाते हैं और उनमें खालीपन आ जाता है। ये पत्थर उद्योग और वास्तुकला में इस्तेमाल होते हैं। जम्मू के इस म्यूजियम में ये पत्थर वर्षों से पड़े हुए हैं। डॉ. खजूरिया ने बताया कि म्यूजियम में आने वाले अधिकांश लोगों को ये पत्थर हैरान करते हैं।
No comments:
Post a Comment
If you have any doubts, Please let me know..