मेनू

Monday, June 1, 2020

आज का राशिफल/01/05/2020

दिनांक: 1 जून  2020, सोमवार, कर्क राशि के जातकों की योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग से प्रगति के रास्ते खुलेंगे - जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे - What Do Your Stars Speak - Today's Rashifal :

मेष राशि (Aries) :

आज आप परिवार के किसी विवाद में सीधे ना पड़ें। बनते कामों में बाधा संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आपके वित्त के संदर्भ में एक लाभकारी दिन सबसे आगे है। आपको अपने खर्चें को नियंत्रण में रखना चाहिए। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। भविष्य के बारे मे सोच विचार करना अच्छा रहेगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा।

वृषभ राशि (Taurus) :

आज अपने दुश्मनों पर भारी रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। काम का बोझ थोड़ा अधिक हो सकता है, लेकिन काम को करते समय जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। बिना सोचे समझे निवेश करने पर ठगे जाने की आशंका है। सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ झुकाव अधिक रहेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।

मिथुन राशि (Gemini) :

भाई-बुंधओं और बड़ों की राय से आगे बढ़ें। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आज आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर कर सकते है। व्यर्थ के विवादों में पड़ने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बड़े बुज़र्गों की सेवा करना व उनके साथ बिताये पल आपको मन की शांति प्रदान करेंगे। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा।

कर्क राशि (Cancer) :

आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। आप उनके साथ घर पर बैठ कर खूब बातें करेंगे। कड़ा कदम उठाने से पहले गंभीरता से सोचें। किसी पार्टनरशिप में व्यापार न करें। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग अच्छे से करेंगे। परिवार से मिलने वाला सुख और सहयोग भी अच्छा बना रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है।

सिंह राशि (Leo) :

सिंह राशि वाले अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें। आज आपकी मदद के लिए कई लोग आगे आएंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आर्थिक स्थिति नाजुक हो ऐसी अनुभूति प्रतीत होगी। आज आपकी प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगडा़ न हो जाए इसका भी ध्यान रखें। यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है। किसी प्रकार की चोट लगने की भी संभावना रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) :

आज कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। बोलने पर सयंम बरतें। आज अपने शानदार विचारों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। नकारात्मक भावनाओं को महत्व न दें। शिक्षा के मामले में छात्रों के लिए अच्छा है। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। स्वभाव मे चिड़चिड़ापन और जिद्दीपन आपकी सेहत को प्रभावित करेगा।

तुला राशि (Libra) :

आपका नौकरी बदलने का मन होगा। मनचाही सफलता के न मिलने से तनाव में रहेंगे। आपको अपने काम के लिए तारीफ मिलेगी। पैसों को लेकर आ रही परेशानी दूर होगी। मित्रों से मतभेद संभव है। बनते कामों में देरी होगी। आज के दिन किसी प्रकार के सुखद समाचारो की प्रधानता बनी रहेगी जिसके कारण आपका भाग्य भी आपको भरपूर साथ देगा। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :

आज आप व्यर्थ में किसी से न उलझें। हितकारी योजनाएं व्यवसाय को बढ़ा सकती है। पिछले दिन से रुकों हुए कार्य कुछ आगे बढ़ेंगे। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। व्यापार में आपको लाभ मिल सकता है। मानसिक रूप से आज खुद को आप हल्का महसूस करेंगे। आज के दिन किसी भी गरीब को चावल का दान करना उत्तम फल देगा। दिन बहुत लाभदायक नहीं है इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज़्यादा खर्चा न करें।

धनु राशि (Sagittarius) :

आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। विवाद से दूर रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज का दिन आप धनु राशि वालों के लिए नया रोमांस व ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा। व्यापार में फायदा होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करने पर विचार करेंगे। अधिकारियों के व्यवहार से मन परेशान हो सकता है। प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद में न उलझें। काम-काज के अंदर रुकावटों का सामना करना पड़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) :

आज आप भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठाएं। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। कोई बुरी खबर की प्राप्ति की संभावना है। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। खाने पीने का ध्यान रखें। पैसा सोच समझकर खर्च करें। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थियों का पढाई में ध्यान कम लगेगा। कार्यक्षेत्र में भी विस्तार हो सकता हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) :

कुंभ राशि वाले दैनिक जीवन में खूब मेहनत करेंगे। आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जरूरतमंद को कपड़े दान करें, रूके हुये काम बनेंगे। समाजसेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करें, अन्यथा हानि हो सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाइयों एवं मित्रो के साथ अनबन हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) :

आज किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है, ध्यान दें। आज अपने दिन की बात कहने के लिए अच्छा दिन है। दैनिक कार्यों में भी कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है। आमोद-प्रमोद से संबंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की आशंका है। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

नोट : राशिफल आमतौर पर चंद्र राशि से देखा जाता है, पर हमारे विचार में लग्न के आधार पर अधिक सटीक बैठता है. पर आप इसे राशि, सूर्य लग्न, जन्म तिथि और नाम की राशि के हिसाब से भी देख सकते हैं।

Cosmetology

Cosmetology (कॉस्मेटोलॉजी): अगर सीधे शब्दों में कहा जाये तो शरीर को सुन्दर बनाने का विज्ञान कॉस्मेटोलोगी कहलाता है, और जो लोग इस कार्य को अंजाम देते हैं, वे कॉस्मेटोलॉजिस्ट(Cosmetologist) कहलाते हैं। एक कॉस्मेटोलॉजिस्ट आपकी जरुरत के मुताबिक आपके शरीर को सुन्दर और परफेक्ट लुक दे सकता है। आप कॉस्मेटोलॉजी की सहायता से अपने शरीर की कमियों को आकर्षक लुक दे सकते हैं। इसके द्वारा हम बालों का ट्रीटमेंट, चेहरे के दाग- धब्बे, झाइयों आदि सभी प्रकार की प्रॉब्लम का इलाज करा सकते है। 
आज के दौर में युवा अपनी सुंदरता के प्रति अत्यधिक जागरूक हो गए हैं। आज युवा सिर्फ बाल कटवाने के लिए ब्यूटीशियन्स के पास नहीं जाते बल्कि उनकी दूसरी भी आवश्यकताए हैं जिनके लिए वे cosmetologist का सहारा लेते है। यहाँ पर फेसलिफ्टिंग, झाइयों का इलाज, मुहांसों का इलाज़, पूरे शरीर पर कहीं भी पड़े स्ट्रैच और दाग़ धब्बों का इलाज, अनचाहे बालों को हटवाना, बालों की स्टाइलिंग आदि सभी समस्यायें और कार्य  cosmetologist द्वारा किये जाते हैं।

Sunday, May 31, 2020

आज का राशिफल/31/May/2020

दिनांक: 31 मई 2020, रविवार, सिंह राशि के जातक दूसरों के बहकावे में नहीं आए, जल्दबाज़ी में कोई फैसला न लें - जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे - What Do Your Stars Speak - Today's Rashifal :

मेष राशि (Aries) :

मेष राशि वाले आज नए तरीके से काम करने की कोशिश न करें। किसी मुद्दे पर उचित कानूनी सलाह के लिए आपको किसी से संपर्क करना पड़ सकता है। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढेगा। संतानों के विषय में भी आपको चिंता रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लापरवाही से वाहन चलाने वालों से उचित दूरी बनाकर रखें। सेहत के मामले में बेहतर फील करेंगे। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।

वृषभ राशि (Taurus) :

बहुत से मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप जो भी काम करेंंगे उसमें आपको तारीफ मिलेगी। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो परिवार के लोग नाराज़ हो सकते हैं। अपने इष्ट देव को याद करें और उनकी अर्चना अवश्य करें। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। धन की प्राप्ति के लिऐ योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। आज किसी काम में परिवार वालों की सलाह फायदेमंद साबित होगी।

मिथुन राशि (Gemini) :

आज आपको शैक्षिक कार्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आप दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। आज नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखें तो बेहतर होगा। विदेश-स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। ऊर्जा की कमी से जूझ रहे हैं, तो अत्यधिक काम न करें।

कर्क राशि (Cancer) :

आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगडा़ न हो जाए इसका भी ध्यान रखिऐगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा।

सिंह राशि (Leo) :

आप दूसरों के बहकावे में नहीं आए। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। आप मधुरवाणी से किसी कार्य में विजयी बनने के समर्थ होंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। आज आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी।

कन्या राशि (Virgo) :

आज आपको उत्तम वस्तुओं की प्राप्ति होगी। पुराने समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। अपने मन में समर्पण का भाव बनाएं रखें। आज अपनी सोच पॉजिटिव रखें और काम करने के तरीके में बदलाव करें, सब ठीक हो जाएगा। अपनी वाणी के प्रभाव से आप लाभदायी और प्रेमभरे सम्बंधो को स्थापित कर सकेंगे। सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आपको खाने में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए।

तुला राशि (Libra) :

तुला राशि वाले आज फालतू विवादों में उलझनों से बचें। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। अपने आपको किसी से कम न समझें। आपके पास संसाधन की कमी नहीं है, अनुभव के साथ आपका आत्मविश्वास भी बढ़ जाएगा। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :

आज जीवनसाथी आप लोगों को ख़ुशी देने की हर संभव कोशिश करेगा। अपने कौशल का सही उपयोग करें, उसे बढाएं और अपनी कमियों को जानकार उन्हें दूर करने का प्रयास करें। बिगड़े हुए काम बनेंगे व आप दिन-दुगनी व रात-चौगुनी तरक्की करेंगे। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ अपने व्यवहार को अच्छा के आने से माहौल खुशनुमा बनेगा। आप नकारात्मक विचारों को अपने आस-पास न भटकने दें।

धनु राशि (Sagittarius) :

खर्चे और पैसों के हर तरह के मामले की बिल्कुल बारीकी से जांच करें। दूसरों की निजी जानकारियों को सार्वजनिक करने से बचें। आज परिस्थितियां आपके अनुसार नहीं होंगी, लेकिन इतनी बुरी भी नहीं होंगी कि आपको कोई परेशानी हो। बेरोजगारों को रोजगार के साधन सुलभ होंगे। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। काम का बोझ थोड़ा अधिक हो सकता है, लेकिन काम को करते समय जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) :

आज आपकी मेहनत रंग लायेगी। पिछले कुछ दिनों से असफल हो रहे कार्यों में आज सफलता मिल सकती है। रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी स्वच्छता के प्रति सहयोग की प्राप्ति होगी। स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। धन का खर्च होगा। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए खूब मेहनत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) :

आज परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेगी, नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज भाग्य की अपेक्षा मेहनत पर जोर दें, विभिन्न स्त्रोतों से लाभ के संकेत हैं। बस आपको सोच समझ कर बोलना है। आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थीजनों को पढने-लिखने में विघ्न आएगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। खरीददारी और सौदेबाजी में बहुत हद तक सफल होंगे।

मीन राशि (Pisces) :

आज आपको धन कमाने के कई अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है जो आपके विचारों को काफी प्रभावित करेगा। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज का दिन आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।
नोट : राशिफल आमतौर पर चंद्र राशि से देखा जाता है, पर हमारे विचार में लग्न के आधार पर अधिक सटीक बैठता है. पर आप इसे राशि, सूर्य लग्न, जन्म तिथि और नाम की राशि के हिसाब से भी देख सकते हैं। 

आज का पंचांग/31/May/2020

दिनांक: 31 मई, 2020, रविवार, ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तिथि नवमी - 17:38:25 तक - जाने आज का शुभ मुहूर्त, दिशा शूल, व्रतोत्सव, वारकृत्य कार्य - Today's PANCHANG - SHUBH MAHURAT (AUSPICIOUS TIME) :

आज का पंचांग :

तिथि नवमी - 17:38:25 तक
नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी - 27:01:40 तक
करण बालव - 06:51:21 तक, कौलव - 17:38:25 तक
पक्ष शुक्ल
योग वज्र - 16:29:32 तक
वार रविवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ :

सूर्योदय 05:23:39
सूर्यास्त 19:14:11
चन्द्र राशि सिंह - 10:19:36 तक
चन्द्रोदय 13:22:59
चन्द्रास्त 26:08:59
ऋतु ग्रीष्म

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत 1942   शार्वरी
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 13:50:32
मास अमांत ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 17:23:27 से 18:18:49 तक
कुलिक 17:23:27 से 18:18:49 तक
कंटक 10:00:29 से 10:55:52 तक
राहु काल 17:30:22 से 19:14:12 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 11:51:14 से 12:46:36 तक
यमघण्ट 13:41:58 से 14:37:20 तक
यमगण्ड 12:18:55 से 14:02:44 तक
गुलिक काल 15:46:33 से 17:30:22 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:51:14 से 12:46:36 तक

दिशा शूल :

दिशा शूल - पूर्व

आज का विशेष

- रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।
- नवमी को लौकी खाना निषिद्ध है।

आज का उपाय :

- गायत्री मंत्र का पाठ करें।
- गाय को गुड़ खिलाएं।
- मंदिर में गुड़ और गेहूँ का दान करें।

सूर्योदय के समय ग्रेहों की स्थिति :

सूर्य वृषभ में
चन्द्रमा सिंह में
मंगल कुंभ में
बुध मिथुन में
गुरू मकर में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहु मिथुन में
केतु धनु में
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

पत्थर को मोड़कर बना सकते हैं कोई भी आकृति

क्या कोई पत्थर आप अपने हाथ से जोर लगाकर मोड़ सकते हैं। सोचने में थोडा अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन ऐसे पत्थर भी होते हैं, इन्हें आप बहुत ही आसानी से मोड़ सकते हैं। इन्हें मोड़कर कोई भी आकृति बना सकते हैं। इनका वजन भी आम पत्थरों की अपेक्षा बहुत ही कम होता है। इसमें हैरानी वाली बात यह है कि जब पत्थरों को काटा जाता है तब जो छोटे टुकड़े बचते हैं, उन्हें आप तह करके रख सकते हैं। ये पत्थर जम्मू के जीजीएम साइंस कॉलेज के म्यूजियम में रखे हैं। यहाँ पर यह पत्थर हरियाणा के झज्जर से लाये गए हैं। साइंस कॉलेज में जियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सीके खजूरिया का कहना है कि यह पत्थर झरझरे होते हैं। अभ्रक के साथ जुड़े होते हैं। इनका झरझरापन इन्हें मोड़ने में मदद करता है। इन पत्थरों के बीच कुछ मिनरल मौसम के कारण बाहर निकल जाते हैं और उनमें खालीपन आ जाता है। ये पत्थर उद्योग और वास्तुकला में इस्तेमाल होते हैं। जम्मू के इस म्यूजियम में ये पत्थर वर्षों से पड़े हुए हैं। डॉ. खजूरिया ने बताया कि म्यूजियम में आने वाले अधिकांश लोगों को ये पत्थर हैरान करते हैं।

Most Popular Post