मेनू

Saturday, June 6, 2020

आज का राशिफल/06/जून/2020,

दिनांक: 6 जून 2020, शनिवार, धनु राशि के जातकों की अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है - जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे - What Do Your Stars Speak - Today's Rashifal :

मेष राशि (Aries) :

आज आकस्मिक उपहार से खुशी मिलेगी। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। काम में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नये काम के अवसर मिलेंगे। अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। सुबह सूर्यदेव को नमस्कार करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus) :

आज दौड़-भाग भरा दिन रहेगा। आत्मविश्वास से आगे बढेंगें। भाइयों से भरपूर सहयोग मिलेगा और जीवन में सफलता के नये मार्ग खुलेंगे। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। पत्नी से मधुर संबंध रहेंगे। आज मन प्रसन्न रहेगा, कोई नया काम कर सकते हैं। आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों। बिजनेस में समझदारी से काम लें। मार्केट में उतार-चढ़ाव का असर पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) :

आज परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। बुजुर्गों के आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होंगे। पैसों से जुड़ा फैसला सोच समझकर लें। आज आपके नकारात्मक विचार आपके रिश्ते पर बुरा असर डाल सकते हैं। सेहत कमजोर रहेगी। आपका बीमार स्वास्थ्य आपके महत्वपूर्ण कार्यों में रूकावट डाल सकता हैं। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे आप बखूबी निभाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) :

आपके बच्चों की उपलब्धि आपकी खुशी को बढ़ाएगी। परिवारजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। आज किसी नए काम का जोखिम न लें। अध्यात्म और मेडीटेशन की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यावसायिक लोग अपने व्यवसाय में एक अच्छी दौड़ का अनुभव कर सकते हैं। किसी खास काम में माता-पिता से परामर्श लेना फायदेमंद रहेगा। आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। आपको धन लाभ के मौके मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo) :

सिंह राशि वाले आज रुकावटें और अनसुलझे मामलों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। व्यर्थ की चिंताओं से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें नहीं तो आप खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

कन्या राशि (Virgo) :

आज कुछ दोस्त गुप्त रुप से आपकी मदद कर सकते हैं। अच्छा समय चल रहा है। परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। आपकी राशि में धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। आज आप कुछ ऐसे फैसले लेंगे जो भविष्य में आपको अच्छा फल देंगे। किसी शत्रु से सावधान रहना होगा। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले बड़ों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि (Libra) :

आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। आज पूरे दिन का लुत्फ उठाएं। कारोबार अच्छा रहने से मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। आगे बढ़ने में बाधा आ सकती है। भावनाओं को काबू में रखें। कम शब्दों में भावनाओं को व्यक्त करें। आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :

लव पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। जिसकी वजह से परेशानियां आयेगी। परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी को नाराज करने से बचें। कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। साथी से तीखा वाद विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स मेहनत करें।

धनु राशि (Sagittarius) :

कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा जिससे कामकाज बेहतर बना रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। साथी से किसी बात को लेकर तानव हो सकता है। जॉब में धैर्य से काम लें। पैसा ज्यादा खर्च होगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा।

मकर राशि (Capricorn) :

आज भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से मिलेंगे और उनसे आपको फायदा होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर रहेंगी, लेकिन आज आप उस दिशा से स्वयं को थोड़ा दूर ही रखें। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। आपकी इमेज अच्छी बनेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) :

पूर्व में की गई मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। इनकम बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे और कुछ हद तक सफल भी हो सकते हैं। सोच-समझकर लिया गया फैसला आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। ज अपने से उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं। व्यायाम को अपनाएं। मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहेंगे। प्रमोशन हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) :

आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन में ताजगी का अनुभव होगा। अच्छे लोगों से संपर्क होगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आज जल्दबाजी में कार्य न करें। दूसरों से आज मदद की उम्मीद न पालें। अपने हितों पर ध्यान दें। आज साथी से रोमांटिक अंदाज में पेश आएंगे। आज झूठे आरोप लग सकते हैं, अत: बिना विचार करे न बोलें।
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

नोट : राशिफल आमतौर पर चंद्र राशि से देखा जाता है, पर हमारे विचार में लग्न के आधार पर अधिक सटीक बैठता है. पर आप इसे राशि, सूर्य लग्न, जन्म तिथि और नाम की राशि के हिसाब से भी देख सकते हैं।

आज का पंचांग/06/जून/2020

दिनांक: 6 जून, 2020, शनिवार, आषाढ मास कृष्ण पक्ष तिथि प्रतिपदा - 22:34:58 तक - जाने आज का शुभ मुहूर्त, दिशा शूल, व्रतोत्सव, वारकृत्य कार्य - Today's PANCHANG - SHUBH MAHURAT (AUSPICIOUS TIME) :

आज का पंचांग :

तिथि प्रतिपदा - 22:34:58 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा - 15:13:04 तक
करण बालव - 11:35:58 तक, कौलव - 22:34:58 तक
पक्ष कृष्ण
योग साघ्य - 17:19:14 तक
वार शनिवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ :

सूर्योदय 05:22:43
सूर्यास्त 19:17:04
चन्द्र राशि वृश्चिक - 15:13:04 तक
चन्द्रोदय 20:00:59
चन्द्रास्त 05:40:00
ऋतु ग्रीष्म

हिन्दू मास एवं वर्ष :

शक सम्वत 1942   शार्वरी
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 13:54:20
मास अमांत ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत आषाढ

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) :

दुष्टमुहूर्त 05:22:43 से 06:18:21 तक, 06:18:21 से 07:13:58 तक
कुलिक 06:18:21 से 07:13:58 तक
कंटक 11:52:05 से 12:47:42 तक
राहु काल 08:51:18 से 10:35:36 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 13:43:19 से 14:38:57 तक
यमघण्ट 15:34:34 से 16:30:11 तक
यमगण्ड 14:04:11 से 15:48:29 तक
गुलिक काल 05:22:43 से 07:07:01 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त) :

अभिजीत 11:52:05 से 12:47:42 तक

दिशा शूल :

दिशा शूल - पूर्व

आज का विशेष :  आज के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाएं।

आज के व्रत एंव त्योहार : आषाढ़ प्रारंभ *उत्तर

आज का उपाय :

- गायत्री मंत्र का पाठ करें।
- गाय को गुड़ खिलाएं।
- मंदिर में गुड़ और गेहूँ का दान करें।

सूर्योदय के समय ग्रेहों की स्थिति :

सूर्य वृषभ में
चन्द्रमा वृश्चिक में
मंगल कुंभ में
बुध मिथुन में
गुरू मकर में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहु मिथुन में
केतु धनु में
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

Friday, June 5, 2020

एटा में कोरोना संदिग्ध तहसील कर्मी की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत

  • बीते दिन अलीगढ़ जांच के लिए भेजा गया था सैंपल, समाचार लिखे जाने तक नहीं मिली थी रिपोर्ट।
  • जिले में आज तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 48 तथा मृतक संख्या 4 है।
कोरोना संदिग्ध के परिजनों को सैनेटाइज करता कर्मचारी
एटा। 5 जून, जनपद की तहसील जलेसर क्षेत्र के थाना सकरौली क्षेत्र के गांव सारसौल निवासी 50 वर्षीय महाराम सिंह की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक जलेसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था।प्रशासन ने मृतक के शव को मृतक के परिजनों को  सोंप दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय अग्रवाल ने बताया की 2 दिन पूर्व  महाराम सिंह नामक युवक को एटा के आगरा रोड स्थित सेंट मैरी कोरेन्टाइन सेंटर में भर्ती किया गया था आज प्रातः उसको सांस लेने मैं काफी दिक्कत आने लगी तो उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा किंतु तबीयत में सुधार न होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक के ब्लड के सैंपल को अलीगढ़ मैडिकल कालेज में जांच हेतु भेजा गया है अभी जांच  रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि वह पॉजिटिव या नेगेटिव था। जांच रिपोर्ट आने पर ही उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हो सकेगी।
जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉक्टर बी पी सिंह ने बताया कि आज प्रातः एक मरीज गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसका उपचार किया गया किंतु आराम नहीं मिला उसकी गंभीर हालत में उपचार के दौरान मौत हो गयी पोस्टमार्टम कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उसके घरवालों पर निर्भर है कि वह उसका पोस्टमार्टम कराते हैं या नहीं।
रिपोर्ट आने तक उसे पॉजिटिव माना जाना भी गलत है फिलहाल मृतक के परिजनों के ऊपर निर्भर है कि वह उसका पोस्टमार्टम कराते हैं या नहीं प्रशासन ने आगे कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। किंतु महाराम सिंह जिस स्ट्रेचर से लाया गया था वह जहाँ भी रूका था उन सभी स्थानों को भी सैनिटाइज किया गया है। साथ ही पोस्ट मार्टम ग्रह पर उसके आने वाले परिजनों तथा वहां रखे सामान सभी को प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी बचाव वाले उपचार किए हैं।

रिपोर्ट-
अर्जुन मिश्रा

मानवता हुई शर्मसार, महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

  • स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही फिर हुई उजागर।
  • प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने दिये जांच के आदेश। 
  • 108 पर फोन करने पर नहीं भेजी गई एम्बुलेंस कहा गया कि "कोरोना कार्यक्रम में व्यस्त हैं एम्बुलेंस।"
  • महिला के साथ आयी महिलाओं ने कराया प्रसव।
एटा। 4 जून, थाना कोतवाली देहात के ग्राम अंबारी में आज एक 20 वर्षीय महिला ने एक बच्चे को बीच सड़क पर जन्म दिया। कारण सिर्फ इतना था कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से उक्त महिला जिसे तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की आवश्यकता थी उसे समय से एम्बुलेंस नहीं मिल सकी। इस घटना से साफ पता चलता है कि सरकार महिला स्वास्थ्य और सुरक्षा के लाख दावे करे परन्तु जब तब सरकार के अच्छे दिनों की कलई खुल ही जाती है।
प्रभारी मंत्री, एटा एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्री अतुल गर्ग से जब एंबुलेंस न भेजने तथा महिला का बीच सड़क पर प्रसव होने पर जब सवाल पूछा गया तो पहले तो मंत्री जी द्वारा पत्रकार से शिकायती पत्र मांगा गया जबकि यहां पर बताते चलें कि पत्रकार कोई पीड़ित पक्ष न होकर जनता की आवाज शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है न कि कोई पक्ष होता है। जब मंत्री जी को पत्रकार द्रारा वीडियो दिखाने की बात कही तो वह वीडियो भेजने की कहने लगे। वीडियो दिखाने की कहने के बाद उन्होंने जांच कराए जाने की बात कही साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी एटा सुखलाल भारती को उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराके कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रभारी मंत्री आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने करने देरशायं आये थे। उन्होंने एक्सरे रूम डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदर विधायक के साथ मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जैन आदि लोग भी मौजूद थे।
महिला के पति धर्मवीर ने बताया कि मैने आज दोपहर 12 बजे अपनी 20 वर्षीय पत्नी नीरज को डिलीवरी कराने ले जाने के लिए 108 नंबर पर एंबुलेंस भेजने के लिए कई बार फोन किया। तो वहां टेलीफोन अटेंड करने वाले व्यक्ति ने हमसे एंबुलेंस भेजने के लिए मना कर दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि हमारी सभी एंबुलेंस कोरोना के मरीज लाने-लेजाने के लिए लगी है। इसलिए हम एंबुलेंस नहीं भेज सकते। इसलिए मजबूरी बस अपनी पत्नी को टिर्री से एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर आया। तो उसने नार्मल डिलीवरी न होने की बताकर डिलीवरी करने से मना कर दिया और कहा कि इसकी साधारण डिलीवरी नहीं होगी तो मैं डर गया और मैं उसे टिर्री से चिकित्सालय लेकर जाने लगा तभी जेल रोड पर जेलर के बंगले के समीप एक ब्रेकर पर टिर्री में ही मेरी पत्नी नीरज की डिलीवरी हो गयी तथा उसने सड़क पर ही टिर्री में ही एक बच्ची को जन्म दिया। जिसे हमारे साथ मे आयी मेरी परिवार की महिलाओं व पैदा हुई लडकी की नानी ने डिलीवरी करायी और उसका नार भी काटा। सड़क पर प्रसव होने से मेरी पत्नी की जान संकट में आ गयी।
धर्मवीर द्वारा एंबुलेंस न भेजने के सवाल पर पत्रकार ने स्वयं महिला जिला चिकित्सालय पर जाकर देखा तो वहां पर 108 नंबर की एक नहीं चार एंबुलेंस खड़ी थी और ड्राइवर वही आसपास टहल रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि हमें किसी ने कहीं जाने की कोई सूचना नहीं दी थी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय अग्रवाल से एंबुलेंस न भेजने के सम्बन्ध में पूछे जाने पर उन्होंने शीघ्र ही एंबुलेंस भिजवाने तथा मामले की जांच कराने की बात कही है।

रिपोर्ट-
अर्जुन मिश्रा

Thursday, June 4, 2020

पुलिस की कार्यशैली से हॉटस्पॉट बना मखौल।

जिरसिमी में बिना पुलिस के सूनी पड़ी वेरीकेटिंग
एटा। देश में महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना ने जहां एक तरफ जनपद के स्वास्थ विभाग के नाक में दम कर दिया है। वहीं जनपद में जिलाधिकारी आवास सहित आधा दर्जन स्थानों तक को हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है।
अभी 27 मई को एटा जिले के ग्राम जिरसमी में 2 बच्चों समेत तीन के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर जिला प्रशासन ने उक्त गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है व वेरीकेटिंग लगाकर आने-जाने पर रोक लगा दी है। प्रशासन द्वारा उक्त हॉटस्पॉट एरिया में वेरीकेटिंग  लगाकर एक सब इंस्पेक्टर सहित कुछ पुलिसकर्मियों को तैनात कर कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त गांव में फायर बिग्रेड की टीम को भेजकर सैनिटाइज कराया जा रहा है तथा आसपास के लोगों की जांच भी कराई जा रही है तथा पॉजिटिव आये उक्त तीनों को कॉन्वेंट स्कूल में एकांतवास हेतु भेज दिया गया है।
थाना कोतवाली देहात प्रभारी इंन्द्रेश भदौरिया तथा मरथरा पुलिस चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह को उक्त हाॅटस्पाट ऐरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कर्मियों द्वारा गांव जिरसमी के लिए आने व जाने वाले मार्ग पर वैरीकेटिंग बोर्ड तो लगा दिया गया है, लेकिन प्रशासन के आदेश के बाद भी वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती ना के बराबर रहती है। ऐसा मालूम पड़ता है कि जैसे वेरीकेटिंग का बोर्ड लगाकर ही हॉटस्पॉट एरिया की जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली गई है। यहां लोग पुलिस के न होने से आराम से इधर से उधर आ-जा सकते हैं। साथ ही कोरोना के भी प्रसार का भय बना हुआ है।
सोचने की बात है कि क्या इस प्रकार से हम कोरोना को कभी हरा पाएंगे?
ग्राम जिरसमी पर हॉटस्पॉट एरिया देखने पहुंचे हमारे संवाददाता ने बेरिकेटिंग के पास जाकर पुलिसकर्मियों को तलाशा तो वहां कहीं भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आए ग्रामीणों से बात करने पर उन्होंने बताया कि यहां पुलिसकर्मी आते-जाते रहते हैं, किंतु यहां पुलिस ने हाॅटस्पाट ऐरिया को विशेष प्रकार की निगरानी में रखा  है जिसमें पुलिस कर्मियों के स्थान पर सिर्फ पुलिस के बोर्ड ही सारी जिम्मेदारी निभाते नजर आ रहे हैं। अगर पूरे जनपद में पुलिस इसी प्रकार से काम करने मे लगी रही तो एटा जनपद की स्थिति भयावह होने से नहीं रोकी जा सकती। आपको बताते चलें कि एटा में चार लोगों की मौत के बाद लगातार कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने आम जनमानस में दहशत पैदा कर दी है वहीं जिला प्रशासन द्वारा कोरोना मरीजों वाले क्षेत्र में बनाये गए हॉटस्पॉट एरिया को एक मखौल बनाकर रख दिया है।

रिपोर्टर
अर्जुन मिश्रा

Tuesday, June 2, 2020

दिमाग तेज करना चाहते हैं तो सीखें दो भाषायें

एक नए शोध में यह बात सामने आयी है कि दो भाषा (Language) सीखने वालों का दिमाग अन्य की तुलना में अधिक तेज होता है। ऐसा मस्तिष्क के कार्यकारी नियंत्रण क्षेत्र में ग्रे मैटर के अधिक जमाव के कारण होता है।

इससे पहले कहा जाता था कि दो भाषा सीखने से बच्चों में भाषा के विकास में विलम्ब होता है, क्योंकि इसके लिए उन्हें दो शब्दावलियों को विकसित करना पड़ता है। शोध के लिए शोधकर्ताओं ने अमेरिकन साइन लैंग्वेज (ए. एस. एल.) व स्पोकन इंग्लिश के द्विभाषियों तथा एक भाषा के जानकारों के ग्रे मैटर की तुलना की।
जार्जटाउन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेण्टर वाशिंगटन, अमेरिका में सेण्टर ऑफ़ लर्निंग के निदेशक ग्विनेवेयर इडेन ने कहा, “एक भाषा बोलने वालों की तुलना में दो भाषाओँ का अनुभव तथा उनका सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए संज्ञानात्मक नियंत्रण की जरूरत में वृद्धि के परिणामस्वरुप दो भाषायें बोलने वालों के मस्तिष्क में कुछ परिवर्तन आते हैं। “शोधकर्ताओं ने दो भाषा तथा एक भाषा बोलने वालों के ग्रे मैटर के मध्य तुलना की। दो भाषा बोलने वालों के मस्तिष्क के फ्रंटल व पैराइटल क्षेत्रों में ज्यादा ग्रे मैटर पाए गए, जो मस्तिष्क के कार्यकारी नियंत्रण में शामिल होते हैं।

Monday, June 1, 2020

आज का पंचांग/01/05/2020

दिनांक: 1 जून, 2020, सोमवार ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तिथि दशमी - 14:59:05 तक - जाने आज का शुभ मुहूर्त, दिशा शूल, व्रतोत्सव, वारकृत्य कार्य - Today's PANCHANG - SHUBH MAHURAT (AUSPICIOUS TIME) :

आज का पंचांग :

तिथि दशमी - 14:59:05 तक
नक्षत्र हस्त - 25:03:41 तक
करण गर - 14:59:05 तक, वणिज - 25:34:03 तक
पक्ष शुक्ल
योग सिद्धि - 13:16:26 तक
वार सोमवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ :

सूर्योदय 05:23:25
सूर्यास्त 19:14:41
चन्द्र राशि कन्या
चन्द्रोदय 14:26:59
चन्द्रास्त 26:45:59
ऋतु ग्रीष्म

हिन्दू मास एवं वर्ष :

शक सम्वत 1942   शार्वरी
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 13:51:15
मास अमांत ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) :

दुष्टमुहूर्त 12:46:46 से 13:42:11 तक, 15:33:01 से 16:28:26 तक
कुलिक 15:33:01 से 16:28:26 तक
कंटक 08:09:41 से 09:05:06 तक
राहु काल 07:07:20 से 08:51:14 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 10:00:31 से 10:55:56 तक
यमघण्ट 11:51:21 से 12:46:46 तक
यमगण्ड 10:35:09 से 12:19:03 तक
गुलिक काल 14:02:58 से 15:46:52 तक

★शुभ समय (शुभ मुहूर्त) :

अभिजीत 11:51:21 से 12:46:46 तक

दिशा शूल :


दिशा शूल - पूर्व

आज का विशेष :दशमी  तिथि इस दिन कलम्बी खाना वर्जित है।


आज के व्रत एंव त्योहार : गंगा दशमी/दशहरा।


आज का उपाय :


- शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ायें।
- शिवजी की आराधना करें।
- लोगों को जल पिलाएं।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :


सूर्य वृषभ में
चन्द्रमा कन्या में
मंगल कुंभ में
बुध मिथुन में
गुरू मकर में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहु मिथुन में
केतु धनु में
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

आज का राशिफल/01/05/2020

दिनांक: 1 जून  2020, सोमवार, कर्क राशि के जातकों की योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग से प्रगति के रास्ते खुलेंगे - जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे - What Do Your Stars Speak - Today's Rashifal :

मेष राशि (Aries) :

आज आप परिवार के किसी विवाद में सीधे ना पड़ें। बनते कामों में बाधा संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आपके वित्त के संदर्भ में एक लाभकारी दिन सबसे आगे है। आपको अपने खर्चें को नियंत्रण में रखना चाहिए। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। भविष्य के बारे मे सोच विचार करना अच्छा रहेगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा।

वृषभ राशि (Taurus) :

आज अपने दुश्मनों पर भारी रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। काम का बोझ थोड़ा अधिक हो सकता है, लेकिन काम को करते समय जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। बिना सोचे समझे निवेश करने पर ठगे जाने की आशंका है। सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ झुकाव अधिक रहेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।

मिथुन राशि (Gemini) :

भाई-बुंधओं और बड़ों की राय से आगे बढ़ें। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आज आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर कर सकते है। व्यर्थ के विवादों में पड़ने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बड़े बुज़र्गों की सेवा करना व उनके साथ बिताये पल आपको मन की शांति प्रदान करेंगे। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा।

कर्क राशि (Cancer) :

आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। आप उनके साथ घर पर बैठ कर खूब बातें करेंगे। कड़ा कदम उठाने से पहले गंभीरता से सोचें। किसी पार्टनरशिप में व्यापार न करें। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग अच्छे से करेंगे। परिवार से मिलने वाला सुख और सहयोग भी अच्छा बना रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है।

सिंह राशि (Leo) :

सिंह राशि वाले अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें। आज आपकी मदद के लिए कई लोग आगे आएंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आर्थिक स्थिति नाजुक हो ऐसी अनुभूति प्रतीत होगी। आज आपकी प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगडा़ न हो जाए इसका भी ध्यान रखें। यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है। किसी प्रकार की चोट लगने की भी संभावना रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) :

आज कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। बोलने पर सयंम बरतें। आज अपने शानदार विचारों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। नकारात्मक भावनाओं को महत्व न दें। शिक्षा के मामले में छात्रों के लिए अच्छा है। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। स्वभाव मे चिड़चिड़ापन और जिद्दीपन आपकी सेहत को प्रभावित करेगा।

तुला राशि (Libra) :

आपका नौकरी बदलने का मन होगा। मनचाही सफलता के न मिलने से तनाव में रहेंगे। आपको अपने काम के लिए तारीफ मिलेगी। पैसों को लेकर आ रही परेशानी दूर होगी। मित्रों से मतभेद संभव है। बनते कामों में देरी होगी। आज के दिन किसी प्रकार के सुखद समाचारो की प्रधानता बनी रहेगी जिसके कारण आपका भाग्य भी आपको भरपूर साथ देगा। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :

आज आप व्यर्थ में किसी से न उलझें। हितकारी योजनाएं व्यवसाय को बढ़ा सकती है। पिछले दिन से रुकों हुए कार्य कुछ आगे बढ़ेंगे। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। व्यापार में आपको लाभ मिल सकता है। मानसिक रूप से आज खुद को आप हल्का महसूस करेंगे। आज के दिन किसी भी गरीब को चावल का दान करना उत्तम फल देगा। दिन बहुत लाभदायक नहीं है इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज़्यादा खर्चा न करें।

धनु राशि (Sagittarius) :

आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। विवाद से दूर रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज का दिन आप धनु राशि वालों के लिए नया रोमांस व ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा। व्यापार में फायदा होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करने पर विचार करेंगे। अधिकारियों के व्यवहार से मन परेशान हो सकता है। प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद में न उलझें। काम-काज के अंदर रुकावटों का सामना करना पड़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) :

आज आप भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठाएं। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। कोई बुरी खबर की प्राप्ति की संभावना है। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। खाने पीने का ध्यान रखें। पैसा सोच समझकर खर्च करें। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थियों का पढाई में ध्यान कम लगेगा। कार्यक्षेत्र में भी विस्तार हो सकता हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) :

कुंभ राशि वाले दैनिक जीवन में खूब मेहनत करेंगे। आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जरूरतमंद को कपड़े दान करें, रूके हुये काम बनेंगे। समाजसेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करें, अन्यथा हानि हो सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाइयों एवं मित्रो के साथ अनबन हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) :

आज किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है, ध्यान दें। आज अपने दिन की बात कहने के लिए अच्छा दिन है। दैनिक कार्यों में भी कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है। आमोद-प्रमोद से संबंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की आशंका है। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

नोट : राशिफल आमतौर पर चंद्र राशि से देखा जाता है, पर हमारे विचार में लग्न के आधार पर अधिक सटीक बैठता है. पर आप इसे राशि, सूर्य लग्न, जन्म तिथि और नाम की राशि के हिसाब से भी देख सकते हैं।

Cosmetology

Cosmetology (कॉस्मेटोलॉजी): अगर सीधे शब्दों में कहा जाये तो शरीर को सुन्दर बनाने का विज्ञान कॉस्मेटोलोगी कहलाता है, और जो लोग इस कार्य को अंजाम देते हैं, वे कॉस्मेटोलॉजिस्ट(Cosmetologist) कहलाते हैं। एक कॉस्मेटोलॉजिस्ट आपकी जरुरत के मुताबिक आपके शरीर को सुन्दर और परफेक्ट लुक दे सकता है। आप कॉस्मेटोलॉजी की सहायता से अपने शरीर की कमियों को आकर्षक लुक दे सकते हैं। इसके द्वारा हम बालों का ट्रीटमेंट, चेहरे के दाग- धब्बे, झाइयों आदि सभी प्रकार की प्रॉब्लम का इलाज करा सकते है। 
आज के दौर में युवा अपनी सुंदरता के प्रति अत्यधिक जागरूक हो गए हैं। आज युवा सिर्फ बाल कटवाने के लिए ब्यूटीशियन्स के पास नहीं जाते बल्कि उनकी दूसरी भी आवश्यकताए हैं जिनके लिए वे cosmetologist का सहारा लेते है। यहाँ पर फेसलिफ्टिंग, झाइयों का इलाज, मुहांसों का इलाज़, पूरे शरीर पर कहीं भी पड़े स्ट्रैच और दाग़ धब्बों का इलाज, अनचाहे बालों को हटवाना, बालों की स्टाइलिंग आदि सभी समस्यायें और कार्य  cosmetologist द्वारा किये जाते हैं।

Sunday, May 31, 2020

आज का राशिफल/31/May/2020

दिनांक: 31 मई 2020, रविवार, सिंह राशि के जातक दूसरों के बहकावे में नहीं आए, जल्दबाज़ी में कोई फैसला न लें - जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे - What Do Your Stars Speak - Today's Rashifal :

मेष राशि (Aries) :

मेष राशि वाले आज नए तरीके से काम करने की कोशिश न करें। किसी मुद्दे पर उचित कानूनी सलाह के लिए आपको किसी से संपर्क करना पड़ सकता है। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढेगा। संतानों के विषय में भी आपको चिंता रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लापरवाही से वाहन चलाने वालों से उचित दूरी बनाकर रखें। सेहत के मामले में बेहतर फील करेंगे। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।

वृषभ राशि (Taurus) :

बहुत से मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप जो भी काम करेंंगे उसमें आपको तारीफ मिलेगी। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो परिवार के लोग नाराज़ हो सकते हैं। अपने इष्ट देव को याद करें और उनकी अर्चना अवश्य करें। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। धन की प्राप्ति के लिऐ योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। आज किसी काम में परिवार वालों की सलाह फायदेमंद साबित होगी।

मिथुन राशि (Gemini) :

आज आपको शैक्षिक कार्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आप दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। आज नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखें तो बेहतर होगा। विदेश-स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। ऊर्जा की कमी से जूझ रहे हैं, तो अत्यधिक काम न करें।

कर्क राशि (Cancer) :

आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगडा़ न हो जाए इसका भी ध्यान रखिऐगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा।

सिंह राशि (Leo) :

आप दूसरों के बहकावे में नहीं आए। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। आप मधुरवाणी से किसी कार्य में विजयी बनने के समर्थ होंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। आज आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी।

कन्या राशि (Virgo) :

आज आपको उत्तम वस्तुओं की प्राप्ति होगी। पुराने समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। अपने मन में समर्पण का भाव बनाएं रखें। आज अपनी सोच पॉजिटिव रखें और काम करने के तरीके में बदलाव करें, सब ठीक हो जाएगा। अपनी वाणी के प्रभाव से आप लाभदायी और प्रेमभरे सम्बंधो को स्थापित कर सकेंगे। सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आपको खाने में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए।

तुला राशि (Libra) :

तुला राशि वाले आज फालतू विवादों में उलझनों से बचें। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। अपने आपको किसी से कम न समझें। आपके पास संसाधन की कमी नहीं है, अनुभव के साथ आपका आत्मविश्वास भी बढ़ जाएगा। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :

आज जीवनसाथी आप लोगों को ख़ुशी देने की हर संभव कोशिश करेगा। अपने कौशल का सही उपयोग करें, उसे बढाएं और अपनी कमियों को जानकार उन्हें दूर करने का प्रयास करें। बिगड़े हुए काम बनेंगे व आप दिन-दुगनी व रात-चौगुनी तरक्की करेंगे। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ अपने व्यवहार को अच्छा के आने से माहौल खुशनुमा बनेगा। आप नकारात्मक विचारों को अपने आस-पास न भटकने दें।

धनु राशि (Sagittarius) :

खर्चे और पैसों के हर तरह के मामले की बिल्कुल बारीकी से जांच करें। दूसरों की निजी जानकारियों को सार्वजनिक करने से बचें। आज परिस्थितियां आपके अनुसार नहीं होंगी, लेकिन इतनी बुरी भी नहीं होंगी कि आपको कोई परेशानी हो। बेरोजगारों को रोजगार के साधन सुलभ होंगे। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। काम का बोझ थोड़ा अधिक हो सकता है, लेकिन काम को करते समय जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) :

आज आपकी मेहनत रंग लायेगी। पिछले कुछ दिनों से असफल हो रहे कार्यों में आज सफलता मिल सकती है। रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी स्वच्छता के प्रति सहयोग की प्राप्ति होगी। स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। धन का खर्च होगा। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए खूब मेहनत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) :

आज परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेगी, नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज भाग्य की अपेक्षा मेहनत पर जोर दें, विभिन्न स्त्रोतों से लाभ के संकेत हैं। बस आपको सोच समझ कर बोलना है। आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थीजनों को पढने-लिखने में विघ्न आएगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। खरीददारी और सौदेबाजी में बहुत हद तक सफल होंगे।

मीन राशि (Pisces) :

आज आपको धन कमाने के कई अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है जो आपके विचारों को काफी प्रभावित करेगा। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज का दिन आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।
नोट : राशिफल आमतौर पर चंद्र राशि से देखा जाता है, पर हमारे विचार में लग्न के आधार पर अधिक सटीक बैठता है. पर आप इसे राशि, सूर्य लग्न, जन्म तिथि और नाम की राशि के हिसाब से भी देख सकते हैं। 

आज का पंचांग/31/May/2020

दिनांक: 31 मई, 2020, रविवार, ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तिथि नवमी - 17:38:25 तक - जाने आज का शुभ मुहूर्त, दिशा शूल, व्रतोत्सव, वारकृत्य कार्य - Today's PANCHANG - SHUBH MAHURAT (AUSPICIOUS TIME) :

आज का पंचांग :

तिथि नवमी - 17:38:25 तक
नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी - 27:01:40 तक
करण बालव - 06:51:21 तक, कौलव - 17:38:25 तक
पक्ष शुक्ल
योग वज्र - 16:29:32 तक
वार रविवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ :

सूर्योदय 05:23:39
सूर्यास्त 19:14:11
चन्द्र राशि सिंह - 10:19:36 तक
चन्द्रोदय 13:22:59
चन्द्रास्त 26:08:59
ऋतु ग्रीष्म

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत 1942   शार्वरी
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 13:50:32
मास अमांत ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 17:23:27 से 18:18:49 तक
कुलिक 17:23:27 से 18:18:49 तक
कंटक 10:00:29 से 10:55:52 तक
राहु काल 17:30:22 से 19:14:12 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 11:51:14 से 12:46:36 तक
यमघण्ट 13:41:58 से 14:37:20 तक
यमगण्ड 12:18:55 से 14:02:44 तक
गुलिक काल 15:46:33 से 17:30:22 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:51:14 से 12:46:36 तक

दिशा शूल :

दिशा शूल - पूर्व

आज का विशेष

- रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।
- नवमी को लौकी खाना निषिद्ध है।

आज का उपाय :

- गायत्री मंत्र का पाठ करें।
- गाय को गुड़ खिलाएं।
- मंदिर में गुड़ और गेहूँ का दान करें।

सूर्योदय के समय ग्रेहों की स्थिति :

सूर्य वृषभ में
चन्द्रमा सिंह में
मंगल कुंभ में
बुध मिथुन में
गुरू मकर में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहु मिथुन में
केतु धनु में
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

पत्थर को मोड़कर बना सकते हैं कोई भी आकृति

क्या कोई पत्थर आप अपने हाथ से जोर लगाकर मोड़ सकते हैं। सोचने में थोडा अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन ऐसे पत्थर भी होते हैं, इन्हें आप बहुत ही आसानी से मोड़ सकते हैं। इन्हें मोड़कर कोई भी आकृति बना सकते हैं। इनका वजन भी आम पत्थरों की अपेक्षा बहुत ही कम होता है। इसमें हैरानी वाली बात यह है कि जब पत्थरों को काटा जाता है तब जो छोटे टुकड़े बचते हैं, उन्हें आप तह करके रख सकते हैं। ये पत्थर जम्मू के जीजीएम साइंस कॉलेज के म्यूजियम में रखे हैं। यहाँ पर यह पत्थर हरियाणा के झज्जर से लाये गए हैं। साइंस कॉलेज में जियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सीके खजूरिया का कहना है कि यह पत्थर झरझरे होते हैं। अभ्रक के साथ जुड़े होते हैं। इनका झरझरापन इन्हें मोड़ने में मदद करता है। इन पत्थरों के बीच कुछ मिनरल मौसम के कारण बाहर निकल जाते हैं और उनमें खालीपन आ जाता है। ये पत्थर उद्योग और वास्तुकला में इस्तेमाल होते हैं। जम्मू के इस म्यूजियम में ये पत्थर वर्षों से पड़े हुए हैं। डॉ. खजूरिया ने बताया कि म्यूजियम में आने वाले अधिकांश लोगों को ये पत्थर हैरान करते हैं।

Most Popular Post