मेनू

Showing posts with label राष्ट्रीय. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय. Show all posts

Saturday, May 16, 2020

लाउडस्पीकर से अजान धर्म का हिस्सा नहीं-कोर्ट

  • अजान देना इस्लाम का धार्मिक भाग, लाउडस्पीकर से अजान इस्लाम का धार्मिक भाग नहीँ-कोर्ट।
  • मानव आवाज में मस्जिदों से अजान दी जा सकती है-कोर्ट।
  • इससे अनुच्छेद-21 व अनुच्छेद-25 का उल्लंघन नहीं-कोर्ट।
इलाहाबाद। 15 मई, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद से अजान पर बड़ा फैसला दिया है और कहा कि लाउडस्पीकर से अजान देना इस्लाम का धार्मिक भाग नहीं है। बिना लाउडस्पीकर के मानव आवाज में अजान दी जा सकती है।
गाजीपुर जिला के डीएम के अजान पर रोक के निर्णय को गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने चुनौती दी थी तथा हाईकोर्ट से इसमें हस्तक्षेप की मांग की थी।
कोर्ट ने कहा कि जब स्पीकर नहीं था, तब भी अजान होती थी। इसलिए यह नहीं कह सकते कि स्पीकर से अजान रोकना अनुच्छेद-25 के धार्मिक स्वतंत्रता के मूल अधिकारों का उल्लंघन है।
कोर्ट ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद-21 स्वस्थ जीवन का अधिकार देती है। वाक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी  भी दूसरे व्यक्ति को जबरन सुनाने का अधिकार नहीं देती है।

Monday, May 11, 2020

भारत में 20 साल में सबसे निचले स्तर पर वायु प्रदूषण- नासा

कोरोना, आज इस शब्द ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है, आज सोते-जागते बस एक ही शब्द सब जगह सुनाई देता है Corona, Corona, Corona या Covid-19 । पूरी दुुनिया की अर्थव्यवस्था इस एक अकेले शब्द की वजह से औंधे मुँह आ गिरी है। बड़े-बड़े देश जिन्हें अपने मे अभिमान था कि हम विकसित हैं, श्रेष्ठ है, सुपर पावर है वो अब प्रकृति के इस खेल के आगे बेवस हैं। किन्तु कुछ देशों को अभी भी पूरा विश्वास है की इस सबके पीछे सिर्फ चीन की एक सोची समझी चाल है, खैर हमको उससे क्या!
इस सबके बीच भी ऐसा नही है कि दुनिया में सब कुछ गलत ही हो रहा है बहुत कुछ अच्छा भी है जो हमारे आस-पास घटित हो रहा है। ऐसी ही एक खबर वायु प्रदूषण को लेकर नासा की एक रिपोर्ट से आ रही है। 
पूरी दुनियां में लॉक डाउन ने पर्यावरण के लिहाज से बेहतरीन तस्वीर पेश की है। नासा के अनुसार उत्तर भारत में वायु प्रदूषण 20 साल में सबसे निचले एयरोसोल के स्तर पर पहुंच गया है। एयरोसोल दृश्यता घटाते हैं। नासा ने इसके लिए वायुमंडल से एयरोसोल के वर्तमान आंकड़ों की तुलना 2016-19 की तस्वीरों से की है। भारत मे 25 मार्च से Lockdown है। नासा में यूनिवर्सिटीज स्पेस रिसर्च एसोसिएशन के वैज्ञानिक श्री पवन गुप्ता के अनुसार लॉकडाउन से पहले कभी उत्तर भारत में वायु प्रदूषण का इतना कम स्तर देखने को नहीं मिला है। 27 मार्च को कुछ इलाकों में बारिश भी हुई है, इससे भी एयरोसोल के स्तर में कमी देखने को मिली है। अमेरिका में दक्षिण एशियाई विदेश उप मंत्री एलिस वेल्स के अनुसार, यह संदेश है कि हम हवा की कोशिशों पर ध्यान दें।

कैसे पता लगाया जाता है हवा में प्रदूषण का स्तर?

नासा के टेरा सैटेलाइट द्वारा जारी तस्वीरों में एयरोसोल ऑप्टिकल डेप्थ (एओडी) की तुलना 2016-2019 के बीच ली गई तस्वीरों से की गई। इसके लिए देखा गया कि प्रकाश एयरबोन पार्टिकल्स से कितना परावर्तित हो रहा है। यदि एयरोसोल सतह के आसपास होते हैं एओडी 1 होती है, यह स्थिति प्रदूषण के लिहाज से गंभीर मानी जाती है। यदि एओडी 0.1 पर है तो वायुमंडल को स्वच्छ माना जाता है।

Sunday, May 10, 2020

सपा संरक्षक को मिली अस्पताल से छुट्टी।

सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव
लखनऊ। डॉक्टरों ने शनिवार को सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को अस्पताल से छुट्टी देदी। अब उनकी सेहत में सुधार है। उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर गुरुवार शाम शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक मुलायम सिंह यादव, की कोलोनोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड समेत कई जांचें हुई। इलाज के बाद सब कुछ सामान्य होने पर सुबह करीब 11.30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।

Wednesday, February 28, 2018

हैसियत प्रमाण पत्र के नाम पर ए डी एम करा रहे हैं खुलेआम अवैध वसूली

* एटा में ए0डी0एम0 कार्यलय बना भ्रष्टाचार का अडडा, चढता है मोटा चढावा।
* भडके बोल: ए0डी0एम0 नें कहा ऐसे ही होगी वसूली क्या कर लोगे??
* उ0प्र0 के एटा जनपद में खुले आम हैसियत प्रमाण पत्र व चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर अपर जिला अधिकारी महेश कुमार अपने ही कार्यालय में स्वयं बैठकर करा रहे हैं बिना रसीद वाली लाखों की वसूली।
     उ0प्र0 में आबकारी विभाग की नीति क्या बदली कि कलैक्ट्रेट, तहसील, पुलिस, थानों में तैनात कर्मचारियों व थाना अध्यक्षों की मौज आ गयी उनके द्वारा हैसियत प्रमाण पत्र व चरित्र प्रमाण पत्र बनवानें वालों से सुविधा शुल्क के नाम पर कलैक्ट्रेट कर्मी, तहसील कर्मी, विभिन्न थानो के पुलिस कर्मियों द्वारा 2000 से 10000 तक रेट निर्धारित कर दिए गए हैं। सुविधा शुल्क न देने वालों के फार्म पर पुलिस कर्मी तहसील कर्मी व कलैक्ट्रेट कर्मियों द्वारा गलत रिपोर्ट लगानें की  धमकी दे कर खुले आम अबैध वसूली
की जा रही है।
     आज तो इस चल रहे भ्रष्टाचार ने सभी सीमाएं ही तोड दीं जब कलैक्ट्रेट स्थित अपर जिला अधिकारी महेश चन्द्र शर्मा के कार्यालय पर खुले आम की जा
रही अवैध वसूली का एक युवक नें विरोध किया और पैसे लेते हुए कर्मचारियों की वीडियो रिकार्डिंग कर ली  और उक्त अवैध वसूली की शिकायत जिला अधिकारी व मीडिया से फोन से की  गयी तो उन्होनें जांच हेतु अपर जिला अधिकारी महेश चन्द्र को भेजा और जब उनको अवैध वसूली के बारे में  बताया गया और  वीडियो की जानकारी दी तो वह बौखला गए और उन्होनें कहा कि वीडियो रिकर्डिंग कर ली है तो क्या कर
लोगे ऐसे ही वसूली होगी ??
     सरकार द्वारा आबकारी   नीति में बदलाव ला कर बदली हुई नीति में दुकान लेनें बाले युवक के लिए दुकान की कीमत की हैसियत होना आवश्यक कर दिया  है जिसके बाद शराब कारोबारी व ठेकेदार, दुकान लेनें वाले सभी हैसियत प्रमाण-पत्र बनाने वाले कार्यालय में हैसियत प्रमाण पत्र बनवानें के लिए टूट पडे। एक एक दिन में सैंकडो आवेदन आने व सम्बन्धित पटल द्वारा आवेदनों को
तहसील न भेजे जानें से आवेदको में हडकम्प मच गया और  सब अपनी अपनी फाइलें भिजवानें के लिए लोगो से 200 से300 रूपये तक की वसूली के बाद ही फाइले
भेजी जानें लगी। इसी क्रम में सभी पटलों पर अपने-अपनें निर्धारित मूल्य की वसूली की जानें लगी।
    प्रदेश में भले ही योगी सरकार भ्रष्टाचार के लिए मुहिम चला रही हो किन्तु एटा में योगी का बिल्कुल भी खौफ नजर नहीं आ रहा इसका उदाहरण बीते दिन हैसियत प्रमाण पत्र बनानें में वसूली नामक खबर हिन्दुस्तान  समाचार पत्र में पृष्ठ न0 3 पर प्रमुखता  से छापी थी किन्तु जिला अधिकारी द्वारा वहां तैनात  पुष्पेन्द्र नामक युवक को हटाने की बात कही थी किन्तु
आज अपर जिला अधिकारी की मौजूदगी में उसी से खुले आम वसूली करते हुए वीडियो में कैद किया गया।
    जिला अधिकारी एटा अमित किशोर नें अवैध वसूली पर बताया कि हैसियत प्रमााण पत्र में रेड क्रास व राइफल्स क्लब की रसीदें काटी जा रही है। किन्तु उनकी यह बात उस समय सही नही लगती जब प्रमाण पत्र लेनें वालों को न तो रेड क्रॉस की रसीदे दी जा रही है व न ही राइफल्स क्लब की जबकि उनसे प्रति प्रमाण पत्र पांच  हजार से दस हजार रूपये लिए जा रहे है। खुलेआम अपर जिलाधिकारी की वसूली कराने की धमकी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Friday, January 5, 2018

गुजरात में कलियुगी बेटे ने किया ऐसा कारनामा, जिसने मानवता को किया शर्मसार।

गुजरात के राजकोट से दिल को दहलाने वाली घटना सामने आयी है, जहाँ एक कलियुगी बेटे ने अपनी माँ को केवल इसलिए मार दिया, क्योंकि वह बीमारी के कारण कुछ महीनों से बिस्तर पर पडी थी और बेटा अपनी माँ की बीमारी से तंग आ गया था।
राजकोट के डीसीपी श्री करण सिंह बाघेला के अनुसार घटना 27 सितम्बर, 2017 की है। जिसकी जानकारी एक गुमनाम ख़त द्वारा गुरूवार को पुलिस को हुयी। पुलिस के अनुसार मृतिका जय श्री बेन को कुछ महीने पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था जिसके बाद उन्होंने बिस्तर पकड़ लिया था। मृतिका की दो बेटियाँ तथा एक बेटा संदीप है, जिसमे बेटे तथा एक बेटी की शादी हो चुकी थी। बेटा गवर्नमेंट कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। घर में अक्क्सर छोटी-छोटी बातों में झगड़ा होता रहता था। छोटी बहिन की शादी का न होना भी झगडे का कारण था। 
जिस वक्त यह घटना हुयी थी उस वक्त पुलिस ने एक्सीडेंट का केश मानकर केश को बंद कर दिया था, मगर गुरूवार को मिले एक गुमनाम ख़त के द्वारा बेटे की करतूत का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने घटना के आस-पास लगे सीसीटीबी फुटेज को खंगाला। फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि कैसे सुबह 8 बजकर 32 मिनट पर बेटा मां को सीढ़ियों से ऊपर लेकर जाता है और 8 बजकर 56 मिनट 40 सेकेण्ड पर अपनी मां की ही चप्पल पहनकर वापस आता है और आराम से अपने फ्लैट में घुस जाता है। मां के नीचे गिरने के बाद नीचे खड़ा सिक्यूरिटी गार्ड ऊपर बताने आता है तो बेटा ऐसे रियेक्ट करता है, जैसे उसे कुछ पता ही नहीं है। सी.सी.टी.बी. फुटेज में बेटे संदीप की पत्नी ही माँ के ऊपर ले जाने के दौरान फ्लैट का गेट बंद करती दिख रही है। पुलिस रिमांड पर लेने के बाद बेटे ने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया है।

Tuesday, September 26, 2017

ग्रामीण और शहरी गरीबों को मिला मुफ्त बिजली कनेक्शन का तोहफा, मोदी सरकार ने लांच की 'सौभाग्य' योजना

नई दिल्ली, मोदी सरकार ने देश के लगभग 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन का तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसंघ के संस्थापक पं० दीन दयाल उपाध्याय की जयन्ती के मौके पर ओएनजीसी(ONGC) के एक कार्यक्रम में दीनदयाल उर्जा भवन में गरीबों के लिए 'सौभाग्य' योजना लांच की। सौभाग्य जिसका मतलब है, "सहज बिजली हर घर योजना"।
सहज बिजली हर घर योजना 'सौभाग्य' का शुभारम्भ 
इस योजना के तहत 31 मार्च, 2019 तक देश के लगभग 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।देश में जहाँ पर बिजली की पहुँच नहीं है वहां पर गरीबों को सोलर पैक दिए जायेंगे। इस पैक में 5 Led बल्ब, एक DC पंखा, बैट्री और सोलर पैनल दिया जायेगा। साथ ही सरकार पांच साल तक बिजली उपकरणों की मरम्मत का खर्च भी उठायेगी। सरकार ने इसके लिए 12 हजार 320 करोड़ का बजटीय आवंटन कर दिया है। इस योजना पर कुल 16,320 करोड़ का खर्च आएगा।
गौरतलब है कि 2019 तक देश में लोकसभा चुनाव होने वाले है और मोदी सरकार चुनाव में जनता के बीच जाने से पहले पूरी तैयारी करके जाना चाहती है।

Saturday, September 16, 2017

पैन कार्ड के बाद अब ड्राइविंग लाइसेंस से भी जुड़ेगा आधार

डिजिटल हरियाणा समिट में कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि पैन कार्ड के बाद अब ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार नंबर से जोड़ा जायेगा। इससे पहले पैन कार्ड को आधार नंबर से जोड़कर हवाला कारोबार को ख़त्म किया जा चुका है। इसी प्रकार अब ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से जोड़ने से डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या को दूर किया जा सकता है।

Friday, September 8, 2017

90 साल बाद एक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बनाने की कोशिश

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना 27 सितम्बर, 1925 को डा0 केशवराव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर की थी, लेकिन 90 साल बाद अभी तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक नाम की कोई भी संस्था भारत में पंजीकृत नहीं है, इसी का लाभ उठाते हुए संघ के गृहनगर नागपुर में ही संघ के समान्तर "संघ" को बनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं | एक समाजसेवी ने चैरिटी कमिशनर को " राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ" के नाम से संस्था के पंजीकरण का प्रस्ताव दिया है | इस पर 8 सितम्बर को सुनवाई होनी है| नागपुर से सामाजिक कार्यकर्त्ता व प्रस्तावित संस्था के अध्यक्ष जनार्दन मून ने चैरिटी कमिशनर के यहाँ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किये है| आवेदन पर नागपुर के सहायक चैरिटी कमिशनर ने 8 सितम्बर का दिन सुनवाई के लिए तय किया है| मून के अनुसार संस्था की स्थापना देशहित व मानव कल्याण को ध्यान में रखकर की गयी है | संस्था का उद्देश्य भेदभाव, गलत प्रथा और अन्धविश्वास के खिलाफ प्रचार-प्रसार कर जनसाधारण को जागरूक करना है | उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रीय शब्द होने के बावजूद पंजीयन में कोई व्यवधान नहीं आएगा| महाराष्ट्र सरकार की और से 22 दिसंबर, 2015 को जारी परिपत्रक के तहत संस्था के नाम में भारतीय शब्द नहीं जोड़ा जा सकता है|

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बारे में जानकारी एक नजर में- 


राष्ट्र्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, और भारतीय जनता पार्टी को संघ की राजनीतिक इकाई कहा जाता है | अटल बिहारी बाजपेयी, लाल कृष्ण आडवानी, मुरली मनोहर जोशी और नरेन्द्र मोदी जैसे आदि बीजेपी के तमाम बड़े व छोटे नेता किसी समय संघ के निष्ठावान प्रचारक रहे हैं | संघ अटल व मोदी के रूप में देश को दो ईमानदार प्रधानमंत्री भी दे चुका है | आज देश के अधिकतर प्रान्तों में संघ समर्थित सरकारें हैं | 
संस्थापक - डा0 केशवराव बलिराम हेडगेवार 
स्थापना - 27 सितम्बर, 1925 
मुख्यालय - नागपुर 
सरसंघचालक - श्री मोहन भागवत (21 मार्च, २००९ से अब तक)
शाखाएं - 56,859 
देखतें है आगे क्या होता है?

Thursday, August 24, 2017

यू० पी० में 5 दिन के अंदर एक और बड़ा ट्रेन हादसा, कैफियत एक्सप्रेस 12225 (अप) दुर्घटनाग्रस्त, 74 घायल

अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ था कि यू०पी० में एक और रेल हादसा सामने आया है| रात्रि लगभग 2 बजकर 40 मिनट पर आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस कानपुर से इटावा के औरैया में मानव रहित क्रासिंग पर, ट्रैक पर पहले से खड़े डम्पर (HR 63 B 9175) से टकरा गयी| जिसमें ट्रेन के इंजन सहित 10 डिब्बे पटरी से उतर गए| जिसमे लगभग 74 लोग घायल हो गए और 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए | डम्परचालक के समय पर सुचना देने पर राहत कार्य समय से चालू हो गया| गौरतलब है कि इससे पहले भी 5 दिन पहले 19 अगस्त, 2017 दिन शनिवार को भी यू०पी० के मुजफ्फरनगर के खतौली में उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी| उसमे भी रेलवे विभाग की लापरवाही सामने आयी थी, जिसमे 23 लोग मारे गए थे|
  • कानपुर- टूंडला सेक्शन पर सभी पैसेंजर ट्रेनों का रुट बंद कर दिया गया है|
  • सात ट्रेनों का रुट बदला गया|
हेल्पलाइन नं:- 
टूंडला- 05612-1072, 220337
इटावा- 05688-1072, 266382, 220338
अलीगढ़- 0571-1072, 
लखनऊ 0522-2237667, 9794830975
आज़मगढ़- 9794843929

Tuesday, August 22, 2017

सुप्रीम कोर्ट ने बताया तीन तलाक को असंवैधानिक, छः महीने में सरकार बनाये नया कानून

नई दिल्ली लाइव, गौरतलब है कि भाजपा ने अपने 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में जब से मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति का वादा किया था, तभी से देश के प्रायः सभी अखबार और न्यूज़ चैनल पर यह बहस आम हो गयी थी कि क्या तीन तलाक उचित है या अनुचित? तीन तलाक की वैधानिकता का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी काफी समय से चल रहा था।मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने तीन तलाक पर छः दिन तक चली लगातार सुनवाई के बाद 18 मई को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था, जिस पर आज दिनांक 22 अगस्त, 2017 दिन मंगलवार सुबह 10:30 बजे तक फैसला आयेगा| 
News Ka Master, A News Blog
सुप्रीम कोर्ट में आज आएगा तीन तलाक पर ऐतिहासिक फैसला
Latest Update:-

10: 40 AM: बहुमत के आधार पर तीन तलाक असंवैधानिक, छः महीने तक लगी रोक, देश की संसद बनाये कानून |

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई छः महीने तक तीन तलाक पर लगाईं रोक, सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के अध्यक्ष जस्टिस जेएस खेहर ने तीन तलाक पर विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए छः महीने तक के लिए रोक लगा दी और कहा है कि केंद्र सरकार इस मामले पर कानून बनाये| इन छः महीनों के अन्दर यदि मुस्लिमों के अन्दर पुरुष अपनी महिलाओं को तलाक देते है तो उसे असंवैधानिक माना जायेगा | गौरतलब है कि पीठ के तीन जजों ने तीन तलाक को असंवैधानिक माना है| 

Most Popular Post