रिजर्व बैंक ने 2000 और 500 के नए नोट को जारी करने के बाद अब 200 रुपये के नोट को भी जारी करने की घोषणा की है| इससे पहले सरकार 1 रूपये के नोट को भी दोबारा लाने के लिए फैसला कर चुकी है | नोट कल दिनांक 25 अगस्त, 2017 को जारी किया जायेगा|
![]() |
आरबीआई जारी किया 200 का नया नोट |
नोट की खासियत यह है कि इसके बीच में गांधी जी का चित्र है तथा एक तरफ भारत की सांस्कृतिक धरोहर को दिखाता सांची का स्तूप है| नोट पीला रंग लिए हुए होगा| नोट में कलर-शिफ्ट के साथ एक तरफ सुरक्षा धागा भी लगा है जो हल्का तिरछा करने पर हरे रंग से नीले रंग में परिवर्तित हो जाता है| नोट को पहले आरबीआई के कुछ चुनिन्दा कार्यालयों और कुछ बैंकों में जारी किया जायेगा|