मेनू

Monday, January 1, 2018

मोबाइल को आधार से कैसे कनेक्ट करें?

दोस्तों मोबाइल नंबर से आधार को लिंक करने के लिए दो तरीके हैं:-
1- आप अपनी नेटवर्क प्रदाता कंपनी के लोकल ऑफिस में अपना मोबाइल नंबर (जिससे आधार को लिंक करना है) और आधार कार्ड को लेकर जाएँ। वहां बैठा एग्जीक्यूटिव आपसे आपका मोबाइल नम्बर पूछकर अपने कंप्यूटर में डालेगा तथा फिंगर प्रिंट स्कैनर पर अंगूठा रखने को कहेगा तत्पश्चात एक OTP जनरेट होकर आपके मोबाइल में मेसेज आएगा, जिसे आपको एग्जीक्यूटिव को बताना पड़ेगा। OTP को कंप्यूटर पर प्रविष्ट करने पर कंप्यूटर पुनः फिंगर स्कैन करने के लिए कहेगा। दोबारा फिंगर स्कैन करने के बाद आपका आधार नम्बर मोबाइल से लिंक हो जायेगा।

2- किसी भी मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर के ग्राहकों को आधार से री-वेरीफाई करने के लिए अपने फोन से टोल फ्री 14546 नंबर डायल करना है। उसके बाद हिन्दी या इंग्लिश भाषा के विकल्प को चुनना पड़ेगा। उसके बाद अपने फ़ोन के की-पैड से 1 दबाकर मोबाइल और आधार को लिंक करने के लिए अनुमति देनी होगी। उसके बाद आधार नंबर को डालकर 1 नंबर Key दबाकर कनफर्म करना पडेगा। उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP पासवर्ड आएगा जिसे मोबाइल में एंटर करना पड़ेगा। इसके बाद मोबाइल ऑपरेटर आपसे आपकी मंजूरी लेकर यूआईडीएआई के डाटाबेस से आपका नाम, फोटो और जन्मतिथि जैसी जानकारियों को मिलाएगा। उसके बाद आपका नंबर जांचने के लिए आइवीआर आपके नंबर की अंतिम चार डिजिट भेजकर कम्फर्मेशन मांगेगा। अगर नंबर सही है तो आपको एसएमएस के जरिये OTP भेजा जाएगा। इसके बाद एक नंबर दबाकर आधार और मोबाइल की री-वेरीफिकेशन प्रक्रिया को पूरा कर दें। 
अगर आपके पास दूसरा मोबाइल नंबर है तो 2 प्रेस करके आईवीआर के निर्देशों का पालन करते हुए दूसरा भी मोबाइल नंबर आधार से लिंक करा दें। यहाँ यह ध्यान देने वाली बात है कि OTP पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही भेजा जायेगा। इसलिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को अपने पास रखें। अगर आधार को मोबाइल से लिंक करते समय फोन का संपर्क कट हो जाता है तो 30 मिनट के अन्दर उसी OTP का इस्तेमाल कर सकते हैं। OTP को दोबारा मंगाने की जरुरत नहीं है।

Tuesday, September 26, 2017

ग्रामीण और शहरी गरीबों को मिला मुफ्त बिजली कनेक्शन का तोहफा, मोदी सरकार ने लांच की 'सौभाग्य' योजना

नई दिल्ली, मोदी सरकार ने देश के लगभग 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन का तोहफा दिया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसंघ के संस्थापक पं० दीन दयाल उपाध्याय की जयन्ती के मौके पर ओएनजीसी(ONGC) के एक कार्यक्रम में दीनदयाल उर्जा भवन में गरीबों के लिए 'सौभाग्य' योजना लांच की सौभाग्य जिसका मतलब है, "सहज बिजली हर घर योजना"
सहज बिजली हर घर योजना 'सौभाग्य' का शुभारम्भ 
इस योजना के तहत 31 मार्च, 2019 तक देश के लगभग 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया हैदेश में जहाँ पर बिजली की पहुँच नहीं है वहां पर गरीबों को सोलर पैक दिए जायेंगे इस पैक में 5 Led बल्ब, एक DC पंखा, बैट्री और सोलर पैनल दिया जायेगा साथ ही सरकार पांच साल तक बिजली उपकरणों की मरम्मत का खर्च भी उठायेगी सरकार ने इसके लिए 12 हजार 320 करोड़ का बजटीय आवंटन कर दिया है इस योजना पर कुल 16,320 करोड़ का खर्च आएगा
गौरतलब है कि 2019 तक देश में लोकसभा चुनाव होने वाले है और मोदी सरकार चुनाव में जनता के बीच जाने से पहले पूरी तैयारी करके जाना चाहती है

Saturday, September 16, 2017

पैन कार्ड के बाद अब ड्राइविंग लाइसेंस से भी जुड़ेगा आधार

डिजिटल हरियाणा समिट में कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि पैन कार्ड के बाद अब ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार नंबर से जोड़ा जायेगा इससे पहले पैन कार्ड को आधार नंबर से जोड़कर हवाला कारोबार को ख़त्म किया जा चुका हैइसी प्रकार अब ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से जोड़ने से डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या को दूर किया जा सकता है

छोटे व्यापारियों के लिए अमेज़न देगा लोन

अगर आप ऑनलाइन व्यापार में दिलचस्पी रखते हैं, लेकिन आप के पास व्यापार शुरू करने के लिए रूपये नहीं हैं तो कोई भी चिता की बात नहीं है, क्योंकि अमेज़न ने छोटे और मझोले व्यापारियों की मदद के लिए हाथ बढाया है।
जी हाँ अमेज़न ने छोटे और मझोले व्यापारियों की मदद के लिए बैंक ऑफ़ बडौदा के साथ करार किया जिसके तहत छोटे व्यापारियों को 1 से 1.25 लाख तक लोन दिया जायेगा। जिस पर 10.45 से 11.50 फीसदी तक ब्याज चुकाना होगा। लोन के लिए पूरी प्रक्रिया डिजिटल रखी गयी है। इसके साथ ही व्यापारियों को ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिलेगी। लोन की प्रक्रिया 4-5 दिन में पूरी हो जायेगी।

Most Popular Post