मेनू

Friday, May 29, 2020

How to use debit card safely?

आजकल हैकर्स द्वारा डेबिट कार्ड को अपना निशाना बनाने की घटनायें पहले से काफी बड गयी हैं। किसी की जरा सी भी गलती पर उसके पैसे साफ़ हो जाते हैं। हाल ही में 32 लाख डेबिट कार्ड के हैक होने की घटना सामने आयी है। हैकर्स कई बार ऑनलाइन डिटेल्स भी निकाल लेते हैं, जिसका इस्तेमाल करके आपके कार्ड से शौपिंग कर ली जाती है और आपको इसका पता भी नहीं चल पता है।

किन तरीकों से डेबिट कार्ड का डाटा चुराया जाता है :

ई-स्कैन के मुताबिक, डेबिट कार्ड से जुडी सूचना को फिशिंग, स्कीमिंग डिवाइस, किसी पेमेंट प्रोसेसर की सुरक्षा में सेंध लगाकर, मौलवेयर, एटीएम मौलवेयर, पीओएस मौलवेयर, ट्रोज़न/की-लोगर, हैकिंग अटैक आदि के जरिये चुराया जा सकता है। फिशिंग से जुडी हेरा-फेरी की घटनायें काफी लम्बे समय से होती रही हैं। इसके माध्यम से न सिर्फ Debit Card, बल्कि Credit card और यूजर के लॉगओन से जुडी निजी सूचनाएं भी चुराई जाती हैं। वही स्किमिंग डिवाइस ऐसे उपकरण होते हैं, जिन्हें एटीएम मशीन के साथ जोड़ा जाता है। ऐसे उपकरण पिन या कार्ड के डाटा से सम्बंधित जानकारी को सहेजने में सक्षम होते हैं। हालाँकि ऐसे उपकरणों से होने वाले नुक्सान का प्रभाव सिर्फ एक एटीएम मशीन तक सीमित होता है। सायबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले सभी तरीकों और अब तक उनके द्वारा डाटा चुराने की तमाम घटनाओं में ‘मौलवेयर और हैकिंग’ सबसे प्रमुख है। 2013 में रिटेल क्षेत्र की बड़ी कंपनी ‘टारगेट’ पर पीओएस मौलवेयर द्वारा हमला करके लगभग 40 मिलियन क्रेडिट और डेबिट कार्ड खातों की जानकारी चुरा ली गयी थी।

डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के सुरक्षित इस्तेमाल के उपाय :
  • ऐसे क्रेडिट/डेबिट कार्ड को लौटा दें या फिर उनका इस्तेमाल बिलकुल भी न करें, जो टीएफए (टू फैक्टर औथेंटीफिकेसन) का समर्थन नहीं करते। आसान शब्दों में कहें, तो अगर किसी क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर आपको Online OTP(One Time Password) का ऐसा विकल्प नहीं दिया जाता है, जिसमे हरएक लेन-देन की स्वीकृति से पहले आपको 4 या 6 अंकों वाला वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना पड़ता है, तो आपको उसे लौटा देन चाहिए या उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • इसके अलावा कार्ड के पीछे से CVV को हटाकर मार्कर से इसे मिटा दें।
  • कार्ड पर मोबाइल अलर्ट हमेशा एक्टिव करके रखें।
  • एटीएम मशीनों में पिन इंटर करते समय पिन को हाथ से ढककर ही टाइप करें।
  • एटीएम के डस्टबिन में अपनी स्लिप को न फेकें। मशीन में स्वाइप करने के लिए कार्ड किसी और के हाथों में न दें | खुद स्वाइप करें।
  • मोबाइल में कार्ड की फोटो खींचकर न रखें।
  • साथ ही ऑनलाइन खरीददारी के लिए कम बैलेंस वाले कार्ड का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।
  • यदि बैंकिंग के लिए मोबाइल में कोई एप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे अच्छे एंटीवायरस से सुरक्षित कर लें।
  • स्पैम सॉफ्टवेर एप कभी भी इनस्टॉल न करें।
  • नेट बैंकिंग यूज करते हैं तो मोबाइल का पासवर्ड बदल दें। कोई भी ट्रांजेक्सन करते समय सेव डिटेल्स के ऑप्शन को अनचेक कर दें। कई बार ऐसा होता है कि कार्ड की डिटेल्स ऑनलाइन सेव हो जाती है।
  • कार्ड के खोने या चोरी होने पर तुरंत बैंक को सूचित करें।
  • यदि कोई व्यक्ति बैंक कर्मचारी बनकर आपसे आपके कार्ड का नंबर, CVV, PIN, OTP या अंतिम तिथि आदि के बारे में पूछे तो उससे कोई भी जानकारी हरगिज शेयर न करें।
  • कभी भी अपना कार्ड व पिन नंबर साथ में न रखें, साथ ही कार्ड पर अपना पिन भी न लिखें।
  • किसी भी अप्रमाणित सूचना पर विस्वास न करें, प्रमाणित सूचना के लिए सिर्फ अपने बैंक से ही संपर्क करें। इन्टरनेट बैंकिंग के जरिये कार्ड धारक अपने कार्ड की लिमिट भी सेट कर सकते हैं। यह सभी सेवाएँ इस्तेमाल करने में आसान और कार्डधारकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं।

आज का राशिफल/29/May/2020

दिनांक: 29 मई 2020, कन्या राशि के जातक नकारात्मक विचारों से दूर रहें और किसी से वाद-विवाद करने से बचें - जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे - What Do Your Stars Speak - Today's Rashifal :

मेष राशि (Aries) :

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यों में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। प्रतिस्पर्धी आपसे पराजित होंगे। परिवारजनों के साथ बहस हो सकती है और इससे मन में ग्लानि बढे़गी। आज आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन अधिक लगाव के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आज आप के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहें।

वृषभ राशि (Taurus) :

गणेश जी कहते हैं आज आपके करीबी लोग आपके निजी जीवन में परेशानियाँ खड़ी कर सकते हैं। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली भी कर सकते हैं। कामकाज के नजरिए से आज का दिन वाकई सुचारू रूप से चलेगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini) :

आज का दिन मिथुन राशि को तरफ से खुशी देने वाला है। जीवन साथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और आप संपत्ति या वाहन में निवेश कर सकते है। यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में है, तो आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उम्मीद से अधिक मुनाफा होने का योग बन रहा है। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं।

कर्क राशि (Cancer) :

किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती है। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खानपान पर भी संयम रखें। किसी बड़ी योजनाओं के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन आपके लिए आनंददायी सिद्ध होगा। नये काम की शुरूआत कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) :

निजी कामों की उलझनों में पड़ कर अपनी एकाग्रता न टूटने दें। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आप में से कुछ के लिए प्रेम संबंध का आरंभ हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेगें, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान भी रहेंगे। अपनी रचनात्मकता से अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। आर्थिक योजना को लेकर विचार करेंगे। उच्च अधिकारीगण आपके काम से आनंदित होंगे

कन्या राशि (Virgo) :

आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। आप भौतिक वस्तुओं पर खर्च कर सकते है। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अधिकारियों से वाद-विवाद करने से बचें। कुछ परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं, जो तनाव बढ़ाएंगी। मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा।

तुला राशि (Libra) :

परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। अलग-अलग नजरिए के चलते आपके और आपके प्रेमी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। अपने कामकाज को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। किसी व्यक्ति की फालतू बातों का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :

वृश्चिक राशि वाले आज किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। कोई नया काम या नई योजना सोच-समझकर और पूरी तैयारी से शुरू करें। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलें।

धनु राशि (Sagittarius) :

नई नौकरी की प्राप्ति, नौकरी संबंधी विवाद में विजय, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। भाई बहनों से किसी मामले को लेकर बहस हो‌‌‌‌ सकती है अत: इससे बचें। अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें। रोजमर्रा के कामों में मन कम ही लगेगा। आज आपके जीवन मे खुशियों की बौछार होगी। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप किसी गलत कार्य को न कर बैठें।

मकर राशि (Capricorn) :

आज आप अपना मन बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं। उलझा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) :

जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आर्थिक रूप से समय शुभ है और आगे भी मौद्रिक लाभ का संकेत है, किंतु खर्च भी बढ़ जाएगा। भरपूर रचनात्मकता एवं उत्साह आप को एक अन्य फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने से बेवजह के विवाद से बच सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) :

आज झगड़ों से दूर रहने के लिए वाणी पर संयम रखें। आज आपको सफलता का अनुभव होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ अवसर भी मनाया जा सकता है। आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं या वाहन खरीद सकते है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। स्वभाव में कठोरता और रुखेपन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा पूरा दिन खराब हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

नोट : राशिफल आमतौर पर चंद्र राशि से देखा जाता है, पर हमारे विचार में लग्न के आधार पर अधिक सटीक बैठता है. पर आप इसे राशि, सूर्य लग्न, जन्म तिथि और नाम की राशि के हिसाब से भी देख सकते हैं।

आज का पंचांग/29/May/2020

दिनांक: 29 मई, शुक्रवार ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तिथि सप्तमी - 21:56:46 तक - जाने आज का शुभ मुहूर्त, दिशा शूल, व्रतोत्सव, वारकृत्य कार्य - Today's PANCHANG - SHUBH MAHURAT (AUSPICIOUS TIME) :

आज का पंचांग :

तिथि सप्तमी - 21:56:46 तक
नक्षत्र आश्लेषा - 06:58:36 तक
करण गर - 10:46:08 तक, वणिज - 21:56:46 तक
पक्ष शुक्ल
योग व्याघात - 22:05:40 तक
वार शुक्रवार

★सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ :

सूर्योदय 05:24:07
सूर्यास्त 19:13:10
चन्द्र राशि कर्क - 06:58:36 तक
चन्द्रोदय 11:16:00
चन्द्रास्त 24:52:59
ऋतु ग्रीष्म

हिन्दू मास एवं वर्ष :

शक सम्वत 1942   शार्वरी
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 13:49:02
मास अमांत ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) :

दुष्टमुहूर्त 08:09:56 से 09:05:12 तक, 12:46:17 से 13:41:33 तक
कुलिक 08:09:56 से 09:05:12 तक
कंटक 13:41:33 से 14:36:49 तक
राहु काल 10:35:01 से 12:18:39 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 15:32:05 से 16:27:21 तक
यमघण्ट 17:22:37 से 18:17:53 तक
यमगण्ड 15:45:54 से 17:29:32 तक
गुलिक काल 07:07:45 से 08:51:23 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त) :

अभिजीत 11:51:00 से 12:46:17 तक

दिशा शूल :

दिशा शूल - पश्चिम

★आज का विशेष : सप्तमी को ताड़ का फल खाना निषिद्ध है।

आज का उपाय : अगर आपकी छत पर कौए आते हों, तो दही में रोटी के टुकड़े करके उन्हें खिलाएं

सूर्योदय के समय ग्रेहों की स्थिति :

सूर्य वृषभ में
चन्द्रमा कर्क में
मंगल कुंभ में
बुध मिथुन में
गुरू मकर में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहु मिथुन में
केतु धनु में
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

Thursday, May 28, 2020

आज का राशिफल/28/May/2020

दिनांक: 28 मई 2020, गुरुवार, मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है - जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे - What Do Your Stars Speak - Today's Rashifal :

मेष राशि (Aries) :
आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आप एक से अधिक कार्यों में शामिल होंगे और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता हैं। आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) :
परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप खुद को विपरीत परिस्थितियों में पा सकते हैं। अपने करीबी सहयोगियों के साथ विवाद होने की संभावना आपको चिंतित कर सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आप खुद को शांत बनाये रखने की कोशिश करेंगे। किसी जरूरी काम में परिवार वालों की मदद मिलेगी। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) :
आज आपके व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। सत्ता के प्रति सुख की प्राप्ति होगी। आपको अपने करियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए नए संपर्क और दोस्त बनाने होंगे। नए व्यवसाय के अवसर आपके लिए तैयार हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। रिश्तों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) :
मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर ही फैसले लें। आज आपको आकस्मिक समस्या का सामना भी करना पड सकता है। आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपको कुछ बातों में सावधानी रखनी पड़ सकती है। किसी भी मामले में अपने आप को पूरी तरह शामिल करने से पहले विचार करें। काम मे मन नहीं लगने से परेशान भी रहेंगे। व्यवसायियों को लाभ और प्रसिद्धि मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) :
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और आप स्वस्थ बातचीत का आनंद लेंगे। घरेलू स्तर पर किया गया बदलाव सबको पसंद आने की उम्मीद है। ये दिन आने वाले लंबे समय तक याद रहने वाला है, क्योंकि आपकी दोस्ती के बंधन और मजबूत हो जाएंगे। लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा होगा, जिससे आपकी खुशियों में थोड़ा इजाफा होगा।

कन्या राशि (Virgo) :
घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों में भारी धन लाभ मिलने वाला है। प्रेमपूर्ण संपर्क यदि कोई हो, तो यह एक बुरा मोड़ ले सकता है। आप बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। करियर के मामले में आप अपने दिल की सुनें। अपने आप को मजबूत रखें, कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां आपके सामने आ सकती हैं। व्यक्तिगत बदलावों पर विचार किया जाना चाहिए।

तुला राशि (Libra) :
तुला राशि वाले आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पेशेवर या शैक्षणिक मोर्च पर यदि अब भी आप गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में आपको और हानी उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, फलस्वरूप कामों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। परिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत करेंगे। अपनी निर्णय लेने की क्षमताओं पर ध्यान दें और अपनी स्वाभाविक वृत्ति पर भरोसा करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :
किसी भरोसेमंद व्यक्ति से आज मन की बात साझा कर सकते हैं। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और परिवार में शादी या संतान के जन्म संबंधित शुभ घटनाएं घटित हो सकती हैं। परेशानियाें का समाधान आसानी से मिलने की संभावना है। समाज में आपको सम्‍मानित किए जाने के योग हैं। कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) :
आज कार्यक्षेत्र में हर तरह की चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, आपके प्रेम-संबंधों में मधुरता आयेगी। आप कार्यस्थल पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बच्चे अच्छी प्रगति करेंगे और आप एक सुखद जीवन का आनंद लेंगे। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, उन्नतिदायक दिन है। प्यार करने वाले जोड़ों के लिए एक बहुत ही खास दिन है।

मकर राशि (Capricorn) :
आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। आज आपके काम में कुछ नये लोग जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं, अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता हैं। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार है। दांपत्‍य जीवन में खुशहाली आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) :
आज आपको अपने जीवन में बड़े बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। समाज में आय के स्त्रोत प्राप्त होंगे। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें। आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा, मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। जरूरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। मान सम्मान का अनुभव बना रहेगा। धन में हानि होने की संभावना हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) :
मीन राशि के जातक आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपको आज अपने रिश्तेदारों से लाभ हो सकता है। आज आप व्यावसायिक रुप से कार्यों में तेजी महसूस कर सकते हैं इसके साथ आपको लक्ष्य प्राप्त करने की चिंता सता सकती है। आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। किसी भी काम को करने से पहले सोचसमझकर फैसला करें। धन के मामले में अभी कोई अहम निर्णय लेने का समय नहीं है।
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

नोट : राशिफल आमतौर पर चंद्र राशि से देखा जाता है, पर हमारे विचार में लग्न के आधार पर अधिक सटीक बैठता है. पर आप इसे राशि, सूर्य लग्न, जन्म तिथि और नाम की राशि के हिसाब से भी देख सकते हैं।

आज का पंचांग/28/May/2020

दिनांक: 28 मई, 2020, गुरूवार, ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तिथि षष्ठी -23:28:50 तक - जानिए आज का शुभ मुहूर्त, दिशा शूल, व्रतोत्सव, वारकृत्य कार्य - Today's PANCHANG - SHUBH MAHURAT (AUSPICIOUS TIME) :

आज का पंचांग :
तिथि षष्ठी - 23:28:50 तक
नक्षत्र पुष्य - 07:27:21 तक
करण कौलव - 12:04:43 तक, तैतिल - 23:28:50 तक
पक्ष शुक्ल
योग घ्रुव - 24:23:27 तक
वार गुरूवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ :
सूर्योदय 05:24:25
सूर्यास्त 19:12:37
चन्द्र राशि कर्क
चन्द्रोदय 10:13:00
चन्द्रास्त 24:11:00
ऋतु ग्रीष्म

हिन्दू मास एवं वर्ष :
शक सम्वत 1942   शार्वरी
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 13:48:12
मास अमांत ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) :
दुष्टमुहूर्त 10:00:29 से 10:55:42 तक, 15:31:46 से 16:26:59 तक
कुलिक 10:00:29 से 10:55:42 तक
कंटक 15:31:46 से 16:26:59 तक
राहु काल 14:02:03 से 15:45:34 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 17:22:12 से 18:17:25 तक
यमघण्ट 06:19:37 से 07:14:50 तक
यमगण्ड 05:24:25 से 07:07:56 तक
गुलिक काल 08:51:28 से 10:34:59 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त) :
अभिजीत 11:50:55 से 12:46:07 तक

दिशा शूल :
दिशा शूल - दक्षिण।

आज का विशेष : षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन का प्रयोग नही करना चाहिए।

आज के व्रत एंव त्योहार : स्कंद षष्ठी, जमाई षष्ठी (बंगाल)

आज का उपाय :
- लड्ड़ू या केले विष्णु-लक्ष्मी, राम-सीता, या राधा- कृष्ण के मंदिर में अर्पित करें, या गाय को खिलाएं।
- बड़ों, बजुर्गों या गुरुओं के पैर छुएं।
- केले के पढ़ को जल दे और उसकी पूजा करें।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :  
सूर्य वृषभ में
चन्द्रमा कर्क में
मंगल कुंभ में
बुध मिथुन में
गुरू मकर में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहु मिथुन में
केतु धनु में
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

Tuesday, May 26, 2020

What is Air Quality Index?

Air-Quality-Index
  1. इसकी शुरुआत 06 अप्रैल, 2016 को हुई | 
  2. यह सूचकांक आई.आई.टी., कानपुर द्वारा विकसित किया गया है |
  3. यह भारत के शहरी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण मापन का एक सूचकांक है |
  4. पर्यावरण सरंक्षण एजेंसी (EPA), वायु गुणवत्ता सूचकांक की गणना पांच प्रमुख वायु प्रदूषकों को विनियमित करने के लिए करती है |
  5. क्लीन एयर एक्ट में ये पांच वायु प्रदूषक है :- 
      • ग्राउंड ओजोन 
      • पार्टिकल पॉल्यूशन (पार्टिकुलेट मैटर) 
      • कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) 
      • सल्फर डाईऑक्साइड (SO2)
      • नाइट्रोज़न डाईऑक्साइड (NO2)
  6. एयर क्वालिटी इंडेक्स 0 से 500 के मापदंड पर चलता है |
  7. ग्राउंड लेवल ओजोन एवं एयरबॉर्न पार्टीकल्स ये दो ऐसे हवा में मिश्रित प्रदूषक है, जो देश में मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा पैदा कर रहे हैं |

Monday, May 25, 2020

मनरेगा मजदूरों के खाते से स्टेट बैंक हड़प रहा है रुपये।

  • एटा में स्टेट बैंक की मिनी ब्रांचों की करतूत।
  • गरीब मजदूरों की सरकारी मदद सीएसपी सेंटर संचालकों के पेट में।

पीड़ित श्यामलाल अपनी आपबीती सुनाते हुए
एटा। 25 मई जनपद मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी सेंटर संचालकों द्वारा गरीब मनरेगा मजदूरों के लिए श्रम विभाग के माध्यम से केंद्र सरकार से भेजी जा रही आर्थिक मदद के एक हजार रुपए उन्हें बेवकूफ बनाकर फर्जीवाड़ा करके उनके खातों से रुपए चैक करने के नाम पर निकाल कर  हडपे जा रहे हैं।
इस पूरे घोटाले के क्रम में ऐसा नहीं है कि सिर्फ सीएसपी संचालक ही शामिल है उनके साथ बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल प्रतीत हो रहे है।
जो शिकायत करने के बाद भी ऐसे सीएसपी संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं करते हैं और न ही गरीब मजदूरों को उनके हक के रुपए दिलाने में कोई मदद करते हैं।

ऐसा ही घोटाला आज एटा के जीटी रोड स्थित महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज के परिसर में संचालित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सीएसपी सेंटर के संचालक संदीप दीक्षित द्वारा किया गया मजदूर से उसकी पासबुक तथा अंगूठा सिर्फ यह कहकर लगवाया गया कि उसके खाते में आधार कार्ड लिंक नहीं है और उस खाते में आधार कार्ड कार्ड लिंक कराने के स्थान पर उसमें से सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों के लिए भेजी गई आर्थिक मदद के रूप में ₹1000 को फर्जी तरीके से खाते से निकाल लिया गया और जब इसकी शिकायत करने पीड़ित श्याम नारायण पुत्र बृजलाल निवासी हैदरपुर एटा मुख्य ब्रांच  शिकोहाबाद रोड पर गया तो बैंक कर्मी द्वारा चेक करने पर उसके खाते से  ₹1000  का  निकलना  19 मई को दर्शाया गया  उसने बताया  कि तुम्हारे खाता सही है उसमें पूर्व से ही आधार कार्ड लिंक है तुम्हारे खाते से रुपए भी निकाले गए हैं

इससे पहले भी मजदूर एवं महिलाएं ने जनधन खातों से सी एस पी संचालकों द्वारा रुपये निकालने की शिकायत जिला प्रशासन व बैंक अधिकारियों से कर चुके हैं किंतु उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
पीड़ित श्याम नारायण ने बताया कि में 21 मई को वह बैंक शिकायत करने गया तथा वहां मौजूद अधिकारियों से संदीप दीक्षित द्वारा आधार कार्ड लिंक करने के नाम पर रुपए निकाल लिए गए जाने की शिकायत की तो उन्होंने कार्यवाही के स्थान पर उल्टे संदीप को फोन  कर बैंक बुला लिया उसने मुझे बैंक के अंदर और बहार खूब धमकाया और कहा कि फिर से आए तो तुम्हारा बहुत बुरा हाल होगा प्रार्थी ने खाते से रुपए निकालने तथा आधार कार्ड न देने कि एक तहरीर कोतवाली नगर के एसएसआई को दी उनके द्वारा जांच करा कर कार्यवाही का आश्वासन दिया किन्तु 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने तथा पूछने पर फैसला कराने का दबाव बनाने पर  एक लिखित तहरीर दर्ज किए जाने के लिए  प्रार्थना  पत्र कोतवाली नगर में दिया एवं पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर एक शिकायती पत्र जिला अधिकारी एटा सुखलाल भारती तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह को भी दिया।
किंतु अभी तक न  तो प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज की गई है और न  ही फर्जी तरीके से खाते से रुपए निकालने के आरोपी संदीप दीक्षित के विरुद्ध कोई कार्यवाही।
आपको बताते चलें कि फर्जी तरीके से खाते से रुपए निकालने की यह पहली घटना नही है इससे पूर्व भी एसबीआई ब्रांच के जीटी रोड पर गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के बाहर स्थित सीएसपी सेंटर से एक महिला के खाते से ₹500 वैलेन्स चैक करने के नाम पर रूपये निकालने की शिकायत  कर  रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
किंतु  दो  सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आज तक न तो जिला प्रशासन ने ही कोई कार्यवाही की  और न बैंक प्रबंधन ने।
इस कार्यवाही न करने को क्या माने अधिकारियों या बैंक प्रबंधन का मूक  समर्थन या उनकी लूट में शामिल होना?

अर्जुन मिश्रा, रिपोर्टर

आज का राशिफल/ 25/May/2020

दिनांक: 25 मई 2020, Monday, वृषभ राशि के जातक किसी कि बातों में आकर कोई भी कदम न उठाएं  - जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे - What Do Your Stars Speak - Today's Rashifal :

मेष राशि (Aries) :
आपके लम्बे समय से रुके हुए सभी कार्य पुरे होंगे। आज आप स्वयं को थोड़ा सचेत कर लें और कार्यक्षेत्र में निजी मामलों से बचने की कोशिश करें। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन होने से मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। अपना निर्णय काफी सोच-समझकर लें। आपके फैसले से कई लोगों का भला हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे। जोखिम लेने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) :
आज आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। आप सुनी-सुनाई सूचनाओं के आधार पर कोई धारणा न बनाएं। किसी कि बातों में आकर कोई भी कदम न उठाएं अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने ज्ञान से दूसरों को काफी प्रभावित करेंगे। परिवार वालों के साथ समय बिता सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। बाहरी भोजन का सेवन न करें।

मिथुन राशि (Gemini) :
व्यक्तिगत मामलों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। यदि आपने अपनी भावनाओं को अपनी योजनाओं पर हावी होने दिया, तो स्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। मेहनत से किये प्रयासों में सफलता हासिल होगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद करेंगे। इससे आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। आपका रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

कर्क राशि (Cancer) :
आज आप कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए थोड़ी उलझन वाला है। अपने कामकाज को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। पैसों से जुड़े कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। अपनों के साथ अपनी पुरानी यादें साझा करेंगे, जिससे सुखद अनुभूति महसूस करेंगे। गाय को हरी घास खिलाएं, जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों।

सिंह राशि (Leo) :
सिंह राशि वालों को आज उलझे मामलों में सफलता मिल सकती है। आज आप किसी भी तरह के जोखिम से दूर रहें। वाहन प्रयोग में सावधान रहें। आपकी मेहनत आज आपको फल देगी और समाज में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोग किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। विशेष काम में मित्रों से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपका काम आसान होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) :
कन्या राशि वालों को आज कुछ फैसले सावधानी से लेने पड़ेंगे। आज का दिन आपके लिए कुल मिलाकर अच्छा साबित होगा। साथ काम करने वाले और परिवार के लोग परेशानी की स्थितियां पैदा कर सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। योग करने से आप स्वस्थ रहेंगे। आज झूठे आरोप लग सकते हैं, अत: बिना विचार करे न बोलें।

तुला राशि (Libra) :
आज अपने सहयोगियों की लगातार आलोचना करने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। आज कई स्तरों पर लाभ की संभावना बनेगी। कुछ लाभ अचानक भी हो सकता है। आपकी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न होंगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन नकारात्मक विचार परेशानी में डाल सकते हैं। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी। अपनी कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :
आज आपकी नौकरी-धंधे की चिंता खत्म हो सकती है। आज आपको अपनी अपेक्षाओं को तार्किक स्तर पर रखना होगा। ज्यादा लालच कोई बड़ा नुकसान करा सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे जीवन के कुछ अहम फैसले लेना आसान होगा। परिजनों-मित्रों के साथ मांगलिक आयोजन में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। परिजनों-मित्रों के साथ अधिक समय बिता सकेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) :
आज हालात धनु राशि वालों के लिए मुश्किल होते हुए दिख रहे है, हतोत्साहित रहने की संभावना है। किसी पर भी क्रोध करने से या उसकी आलोचना करने से बचें। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे। सेहत के लिहाज से आपको तली- भुनी चीजों खाने से बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) :
आज का दिन आपके वित्त के संदर्भ में आपके लिए कुछ सुनहरे अवसर लेकर आएगा। आप ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने के बजाए अपनी पैसों की स्थिति में एक स्थिरता लाने की कोशिश करें। विशाल मौद्रिक लाभ आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। पुराने लोगों से रिश्तों में सुधार होगा, जिससे बड़ी सफलता भी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) :
आज परिवार में सुख शांति का आगमन होगा। आज आप का ज्यादातर ध्यान पैसों से जुड़े मामलों पर केंद्रित रहेगा। आपके तर्कों में प्रखरता रहेगी। पत्रकारों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वाद-विवाद से बचें।

मीन राशि (Pisces) :
आज का दिन उत्साह से भरपूर होगा क्योंकि आपके सारे अधूरे काम आज पूरे होंगे। आज का दिन आपके लिए अपने संपर्क क्षेत्र का विस्तार करने के लिहाज से बहुत अच्छा है। समय आपके साथ रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है। आपको बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। समाज के कार्यों में आज आप उत्साह के साथ भाग लेंगे।
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
नोट : राशिफल आमतौर पर चंद्र राशि से देखा जाता है, पर हमारे विचार में लग्न के आधार पर अधिक सटीक बैठता है. पर आप इसे राशि, सूर्य लग्न, जन्म तिथि और नाम की राशि के हिसाब से भी देख सकते हैं।

आज का पंचांग/25/May/2020

दिनांक: 25  मई, 2020, सोमवार, ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तिथि तृतीया - 25:20:01 तक - जाने आज का शुभ मुहूर्त, दिशा शूल, व्रतोत्सव, वारकृत्य कार्य - Today's PANCHANG - SHUBH MAHURAT (AUSPICIOUS TIME) :

आज का पंचांग :

तिथि तृतीया - 25:20:01 तक
नक्षत्र मृगशिरा - 06:10:13 तक
करण तैतिल - 13:14:31 तक, गर - 25:20:01 तक
पक्ष शुक्ल
योग धृति - 05:54:24 तक, शूल - 29:04:17 तक
वार सोमवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ :

सूर्योदय 05:25:23
सूर्यास्त 19:10:58
चन्द्र राशि मिथुन
चन्द्रोदय 07:18:59
चन्द्रास्त 21:41:00
ऋतु ग्रीष्म

हिन्दू मास एवं वर्ष :

शक सम्वत 1942   शार्वरी
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 13:45:35
मास अमांत ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) :

दुष्टमुहूर्त 12:45:42 से 13:40:44 तक, 15:30:49 से 16:25:51 तक
कुलिक 15:30:49 से 16:25:51 तक
कंटक 08:10:30 से 09:05:32 तक
राहु काल 07:08:35 से 08:51:47 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 10:00:35 से 10:55:37 तक
यमघण्ट 11:50:39 से 12:45:42 तक
यमगण्ड 10:34:59 से 12:18:11 तक
गुलिक काल 14:01:22 से 15:44:34 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त) :

अभिजीत 11:50:39 से 12:45:42 तक

दिशा शूलदिशा शूल - पूर्व

आज का विशेष : तृतीया को परवल का सेवन करना वर्जित है।
आज के व्रत एंव त्योहार : रम्बा तृतीय, ईद उल फितर, महाराणा प्रताप सिंह जयंती।
आज का उपाय :
- शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ायें।
- शिवजी की आराधना करें।
- लोगों को जल पिलाएं।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :
सूर्य वृषभ में
चन्द्रमा मिथुन में
मंगल कुंभ में
बुध वृषभ में
गुरू मकर में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहु मिथुन में
केतु धनु में
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

How to protect account from Hackers?

आये दिन हमें साइबर अटैक्स के बारे में पड़ने को मिल जाता है, आज हैकिंग एक बहुत बड़ी समस्या हो गयी है |एक ओर जहाँ इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोग तेजी से बड़ रहे हैं, वहीं कम्यूटर हैकर्स की संख्या भी तेजी से बड़ रही है | आज के ज़माने में सबसे डराने वाला मेसेज है कि "Your Account is Hacked", आज हम इंटरनेट के वगैर रहने की सोच भी नहीं सकते, पर यही इंटरनेट हमारे लिए खतरा भी बन सकता है | सोशल मीडिया पर लोग न केवल अपने विचार और कार्यकलाप लोगों से शेयर करते हैं, बल्कि अपनी निजी तस्वीरें और दूसरी जानकारियों को भी साझा करते हैं | पर क्या इससे बचने का कोई तरीका है? जी हाँ बिलकुल है, हम आपको इन साइबर अटैक्स से बचने के तरीके बताते हैं जिनसे काफी हद तक ऑनलाइन सुरक्षित रहा जा सकता है:-

वीपीएन का इस्तेमाल करें:

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क आपके कंप्यूटर की सुरक्षा के लिए बेहतरीन टूल है | हम अक्सर इंटरनेट के लिए अपने मोबाइल को पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट करते हैं, जिन पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता | अगर आपके पास वीपीएन है तो आप अपना आईपी एड्रेस (IP Address) और बाकी जानकारियों को सुरक्षित रख सकते हैं |

बनाये मजबूत पासवर्ड:

सोशल मीडिया पर हमारे कई अकाउंट होते हैं और पासवर्ड भूलने के डर से हम अक्सर सबके लिए एक ही पासवर्ड रख लेते हैं | ऐसा बिल्कुल भी न करें, क्योंकि अगर हैकर को आपका पासवर्ड पता चल गया तो वो आपके सारे अकाउंट को आसानी से हैक कर सकता है | अपने पासवर्ड को मजबूत बनाने के लिए उसमे कम से कम 8 से अधिक करैक्टर को शामिल करें| कम से कम एक लैटर स्माल या कैपिटल अवश्य रखें| साथ ही अपने पासवर्ड को और अधिक सुरक्षित करने के लिए उसमे एक या उससे अधिक स्पेशल करेक्टर (जैसे - #, @, $, * etc.) को शामिल करें तथा उसमें एक या उससे अधिक नंबर को भी शामिल करें | 

सुरक्षित ऑनलाइन शौपिंग अपनायें:

आज हम बाज़ार जाने की बजाए ऑनलाइन शौपिंग करना पसंद करने लगे हैं | इससे न केवल समय बचता है, बल्कि इधर-उधर जाने का झंझट भी नहीं रहता | पर अगर बिल चुकाने में थोड़ी भी लापरवाही हुई तो आपको बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है | जब भी ऑनलाइन शौपिंग करें, सुरक्षित और एनक्रिप्टेड साईट चुनें | इसके लिए साईट के यूआरएल से पहले https देखना न भूलें | यहाँ एस काफी महत्वपूर्ण है |

हैकर्स से बचायें अपना ईमेल:

ईमेल को हैकर्स से बचाने के लिए कभी भी अनजान आईडी से आये हुए ईमेल के अटैचमेंट्स को न खोलें | नियम से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर अपडेट करें | कंप्यूटर कंपनियों द्वारा भेजे गए अपडेट से हैकर्स के लिए आपकी जानकारी निकालना मुश्किल हो जाता है, इसलिए सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखें |

पब्लिक Wi-Fi का प्रयोग नहीं करें:

ऑनलाइन रहने की लत के चलते हम पब्लिक वाई-फाई से भी बिल्कुल परहेज नहीं करते, पर यही सबसे अधिक खतरनाक होता है | इससे आपके सिस्टम पर वायरस अटैक का खतरा बड़ जाता है, क्योंकि हैकर्स आसानी से आपके डेटा तक पहुँच सकते हैं |
ऊपर दी गयी इन बातों से आप आसानी से हैकिंग से बच सकते हैं |

Sunday, May 24, 2020

आज का राशिफल/24/May/2020

दिनांक: 24 मई 2020, कन्या राशि के जातक निवेश के दौरान सावधानी रखेंगे तो पैसा डूबने से बचा सकते हैं - जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे - What Do Your Stars Speak - Today's Rashifal :

मेष राशि (Aries) :
आज आपको किसी व्यक्ति की अच्छाई पर आपको शंका हो सकती है। थोड़ी परेशानियों वाला दिन हो सकता है। हालांकि निजी जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। निजी जीवन के लिए अच्छा दिन है। व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। आपके लिए किसी भी विषय पर ध्यान केंद्रित कर सकना कठिन होगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। जीवनसाथी से आप ज्यादा उम्मीदें न रखें।

वृषभ राशि (Taurus) :
आज किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। अनिद्रा से परेशान रहेंगे। आज आप अपने निकटजनों से किसी मदद की अपेक्षा न रखें। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान और लोकप्रियता बढ़ेगी। शिव चालीसा का पाठ करें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) :
आज की जिम्मेदारी कल पर न छोड़ें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी जरूरतों के लिए इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी जरूरतें पूरी होंगी। आपके लिए जरूरी है कि आप अपने प्रियजनों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहें। कामकाज में आपका समय सामान्य से बेहतर रहेगा और आप ज्यादा खुश रहेंगे। समय का पूरा आनंद उठाएं। संतान संबंधी कुछ चिंताएं आपको व्यथित कर सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) :
गणेश जी कहते हैं आज का दिन आपके लिए अशुभ हैं। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित करने में कामयाब साबित होंगे। परिश्रम का उचित परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा महसूस करेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। आज आप अपनी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को लेकर बहुत स्पष्ट रहें। अपनी अंतरात्मा की आवाज अवश्य सुनें।

सिंह राशि (Leo) :
लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ के सम्बंधों में अधिक धनिष्ठता रहेगी। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें अन्यथा धन एवं सम्मान दोनों की हानि हो सकती है। अपने कार्यक्षेत्र में इतना न डूब जाए कि अपनी निजी जीवन और अपने प्रियजनों को अनदेखा कर दें। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी समस्याओं का निदान होगा।

कन्या राशि (Virgo) :
आपका पार्टनर आपको काफी ख़ास महसूस कराएगा। आपको संतान और स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। नौकरी पेशावालों को आज सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। निवेश के दौरान सावधानी रखेंगे तो आप पैसा डूबने से बचा सकते हैं। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आज आप अपने किसी प्रियजन के बारे में किसी खबर से चिंतित हो सकते हैं। मन और मस्तिष्क में एक नई ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगाएं।

तुला राशि (Libra) :
आपके खर्चों की अधिकता रहेगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। कुछ परेशान रह सकते हैं। कुछ योजनाएं अधूरी रहने से मन खिन्न होगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज का दिन पैसों की दृष्टि से अच्छा रहेगा। आप आज के दिन का फायदा उठाएं। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फ्रेश फील करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :
सूर्यदेव की कृपा से आज आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा परिवार में तनाव होने की संभावना हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। अपने कार्य की एक अलग शैली से अपने काम की पहचान बनाएंगे। यदि कोई मित्र रूठा हुआ है तो उसे मनाएंगे। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। आप दूसरों के साथ परिचय करने में न चूके।

धनु राशि (Sagittarius) :
घर का माहौल आज कुछ अलग-सा रहेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आपका अपमान अथवा अवहेलना हो सकती है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह कर लें। आप परिवार के लोगों की राय को सुनने-समझने की कोशिश करें।

मकर राशि (Capricorn) :
सूर्य देव की कृपा से आज धन लाभ होने के योग आपके लिए बन रहे हैं। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे- सम्बंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण होने का अनुमान है। निजी और व्यवसायी जीवन में आज ताल-मेल बिठाने में कुछ कठिनाई हो सकती है। अपने कार्यक्षेत्र में आज आपको एक नई शुरुआत का संकेत भी मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) :
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों के जोखिम उठाए गए। भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। नम्रता भरा व्यवहार बनाएं रखें, अहंकार की भावना रखने से आपका नुकसान हो सकता है। दोपहर के बाद से आज का दिन काफी रोमांटिक और प्रसन्नतादायक आश्चर्यों से भरा होगा। दोस्तों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी।

मीन राशि (Pisces) :
सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे छोटे-से प्रवास की संभावना है। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। किसी पुराने मित्रों का मिलन हो सकता है और उस पुराने मित्रों से आप बहुत खुश रहेंगे। थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। पैसों के मामलों में अपनी आवश्यकताओं से अधिक खर्च की कोशिश न करें।
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

नोट : राशिफल आमतौर पर चंद्र राशि से देखा जाता है, पर हमारे विचार में लग्न के आधार पर अधिक सटीक बैठता है. पर आप इसे राशि, सूर्य लग्न, जन्म तिथि और नाम की राशि के हिसाब से भी देख सकते हैं।

आज का पंचांग/24/May/2020

दिनांक: 24  मई, 2020, रविवार, ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तिथि द्वितीया - 25:02:23 तक - जाने आज का शुभ मुहूर्त, दिशा शूल, व्रतोत्सव, वारकृत्य कार्य - Today's PANCHANG - SHUBH MAHURAT (AUSPICIOUS TIME) :

आज का पंचांग :

तिथि द्वितीया - 25:02:23 तक
नक्षत्र मृगशिरा - पूर्ण रात्रि तक
करण बालव - 12:43:44 तक, कौलव - 25:02:23 तक
पक्ष शुक्ल
योग सुकर्मा - 06:24:00 तक
वार रविवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ :

सूर्योदय 05:25:45
सूर्यास्त 19:10:24
चन्द्र राशि वृषभ - 17:34:16 तक
चन्द्रोदय 06:30:59
चन्द्रास्त 20:45:00
ऋतु ग्रीष्म

हिन्दू मास एवं वर्ष:

शक सम्वत 1942   शार्वरी
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 13:44:39
मास अमांत ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त):

दुष्टमुहूर्त 17:20:27 से 18:15:26 तक
कुलिक 17:20:27 से 18:15:26 तक
कंटक 10:00:38 से 10:55:37 तक
राहु काल 17:27:19 से 19:10:24 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 11:50:35 से 12:45:34 तक
यमघण्ट 13:40:33 से 14:35:31 तक
यमगण्ड 12:18:04 से 14:01:09 तक
गुलिक काल 15:44:14 से 17:27:19 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त) :

अभिजीत 11:50:35 से 12:45:34 तक

दिशा शूल :

दिशा शूल - पूर्व

आज का विशेष

- रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।
- द्वितीया को बृहती (छोटा गन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।

आज का उपाय :

- गायत्री मंत्र का पाठ करें।
- गाय को गुड़ खिलाएं।
- मंदिर में गुड़ और गेहूँ का दान करें।

सूर्योदय के समय ग्रेहों की स्थिति :

सूर्य वृषभ में
चन्द्रमा वृषभ में
मंगल कुंभ में
बुध वृषभ में
गुरू मकर में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहु मिथुन में
केतु धनु में
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

Most Popular Post